Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: सपा विधायक पिंकी यादव के पिता और पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह यादव का निधन

    By Jagran NewsEdited By: Vivek Bajpai
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 01:28 PM (IST)

    विजेंद्र पाल सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री रहे थे। वह कांग्रेस के सांसद भी रहे थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को मुरादाबाद के सिद्ध अस्‍पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी बेटी पिंकी यादव वर्तमान समाजवादी पार्टी की विधायक हैं।

    Hero Image
    सप विधायक पिंकी यादव और पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह यादव की फाइल फोटो। सौ. स्‍वजन

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी पुत्री पिंकी यादव वर्तमान में संभल जिले की असमोली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक हैं। विजेंद्र पाल सिंह के निधन की खबर मिलते ही सपाइयों व उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। विजेंद्र पाल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। कल संभल में उनका अंतिम संस्‍कार होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजेंद्र पाल सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री रहे थे। वह कांग्रेस के सांसद भी रहे थे।  पेट के संक्रमण की वजह से उन्‍हें चार दिन पहले सिद्ध अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें शुक्रवार को दो बार हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्‍यु हो गई। उनकी बेटी पिंकी यादव वर्तमान समाजवादी पार्टी की विधायक हैं। वह लगातार तीसरी बार विधायक बनी हैं। 2012 के बाद 2017 में भी भाजपा की आंधी के बावजूद वह सपा को असमोली सीट जिताने में कामयाब रही थीं। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में वह फिर विधायक बनीं। 

    ऐसे तय किया सियासी सफर

    विजेंद्र पाल सिंह यादव ने अपने सियासी सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उन्‍होंने बहजोई विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा था लेकिन, वह हार गया। वह 1980 में कांग्रेस के टिकट पर संभल के सांसद बने थे। इसके बाद 1985 में वह बहजोई से कांग्रेस के विधायक चुने गए और मंत्री बने। 1989 के चुनाव में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा। 1991 में फिर कांग्रेस से विधायक बने। इसके बाद उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्‍वाइन कर ली।  1993 में उन्‍होंने अपनी पत्‍नी को चुनाव लड़वाया लेकिन, वह हार गईं। 1996 में समाजवादी पार्टी से व फिर विधायक बने। विजेंद्र पाल उत्‍तर प्रदेश बेवरेज फाउंडेशन के अध्‍यक्ष भी थे।

    मुरादाबाद में सपा के जिलाध्‍यक्ष भी रहे थे विजेंद्र पाल

    विजेंद्र पाल सिंह समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद के जिलाध्‍यक्ष भी रहे थे। उनके नेतृत्‍व में 2011 में सपाइयों ने बसपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। हाईवे जाम करने के कारण विजेंद्र पाल समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सपा सरकार आने पर ये मुकदमे वापस ले लिए गए थे।

    कल संभल में होगा अंतिम संस्‍कार

    पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह यादव वर्तमान में मुरादाबाद स्थित मानसरोवर कालोनी में रहते थे। उनके दामाद प्रमोद यादव ने बताया कि कल उनका अंतिम संस्‍कार संभल जिले के फरीदपुर खुशहाल गांव में होगा। पूर्व मंत्री के निधन की जानकारी मिलते ही तमाम राजनीतिक नेताओं का उनके आवास पर जमावड़ा लगने लगा। उनके समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गई।