Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब मुगल शासक शाहजहां के काल में बनवाए सौधन किला की बारी, DM और SP ने देखा Fort; हटेगा कब्जा

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 07:26 AM (IST)

    Sambhal Saudhan Fort News संभल के ऐतिहासिक सौधन किले का भी जीर्णोद्धार होगा। जिला प्रशासन ने किले का जायजा लिया और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को इसकी जर्जर हालत से अवगत कराया। 15 बीघा में फैले इस किले पर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे और 1645 ईस्वी में मुगल शासक शाहजहां के शासनकाल में निर्मित इस किले को संरक्षित किया जाएगा।

    Hero Image
    संभल के सौधन में स्थित प्राचीन किला, डीएम और एसपी ने लिया यहां जायजा। जागरण

    जागरण संवाददाता, संभल। ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्वार में जुटा जिला प्रशासन सौधन के किले की भी दशा सुधरवाएगा। शनिवार को डीएम और एसपी ने किले का जायजा लिया। डीएम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के मेरठ सर्किल के पुरातत्वविद विनोद रावत को वीडियो कॉल कर किले के जर्जर हालत को दिखाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम ने किले की उपेक्षा को लेकर अधीनस्थों से नाराजगी जताई। 15 बीघा क्षेत्र में फैले किले पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। 50 से अधिक मकान बने हैं। जिनमें 200 से अधिक लोग रहते हैं। डीएम ने इन कब्जों को हटाने के लिए भी कहा है। यह किला एएसआइ के संरक्षण में है। डीएम ने किले के गेट के पास स्थित प्राचीन कुएं और मस्जिद को भी देखा।

    किला का बचा है सिर्फ एक गेट

    डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि वर्तमान में संभल में छह ऐतिहासिक धरोहर बेरनी, गुमथल, सरथल, जामा मस्जिद, फिरोजपुर का किला और सौंधन का किला एएसआइ के अधीन हैं। किला का सिर्फ एक गेट बचा है वो भी जर्जर स्थिति में है।

    बताया जाता है कि किला, मस्जिद व कुएं का निर्माण मुगल शासक शाहजहां के शासनकाल में 1645 ई. में करवाया गया था। बाद में एक हिंदू राजा ने इसे जीत लिया था। यहां हर साल एक मेला भी लगता है।

    संभल के सौधन में किले के पास बने कुएं को देखते डीएम डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई। जागरण

    हिंसा के फरार आरोपितों के जारी किए जाएंगे वारंट 

    हिंसा के फरार आरोपितों के पुलिस गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी कर रही है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जिनकी पहचान हो गई है और पकड़ में नहीं आए हैं, उनका न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराए जाएंगे। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि 30 से अधिक अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गए। संभल और नखासा में 35 नामजद और 3,750 अज्ञात लोगों के खिलाफ 12 प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। 52 लोग जेल भेजे जा चुके हैं।

    ये भी पढ़ेंः संभल में खेल हो रहा उजागर ! अब विधायक के दिलवाए जामा मस्जिद के सामने वक्फ संपत्ति के अभिलेख जांच में निकले फर्जी

    ये भी पढ़ेंः संभल की ऐतिहासिक बावड़ी में अब तक 25 सीढियों को खोज, 16 दिन पहले शुरू हुई थी खाेदाई; चौथे दिन काम...

    सर्वे रिपोर्ट पेश करने के बाद एडवोकेट कमिश्नर ने शिव मंदिर में की पूजा 

    दो जनवरी को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश करने के बाद एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव शनिवार को खग्गू सराय स्थित शिव मंदिर पहुंचे। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर हनुमान जी का भी आशीर्वाद लिया।