Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाेड़ी चढ़ने से पहले लड़खड़ाए 'दूल्हे राजा' के कदम... दुल्हन के जवाब से तमतमाए लड़के वाले, थाने पहुंचे बराती

    Updated: Sun, 18 May 2025 12:20 PM (IST)

    बहजोई में एक शादी उस समय विवादों में घिर गई जब दूल्हा नशे में धुत्त होकर मंडप में पहुंचा। दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। मामला तब और बढ़ गया जब दहेज के सामान को लेकर विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामले में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संवाद सहयोगी, जागरण, बहजोई। शादी जैसे रिश्ते में जब नशे की काली छाया पड़ती है तो परिणाम बेहद शर्मनाक हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया, जहां अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र से आई बरात में दूल्हा शादी से ठीक पहले शराब के नशे में बेहोश हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि रात करीब आठ बजे जैसे ही बरात चढ़ने वाली थी, दूल्हा अचानक गिरकर बेहोश हो गया। अफरातफरी मच गई और पता चला कि दूल्हे के कुछ दोस्तों ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में शराब मिला दी थी। नशा इतना अधिक था कि वह होश में ही नहीं आ सका।

    लड़की पक्ष ने जब यह देखा तो आक्रोश फूट पड़ा और सामाजिक मर्यादा की दुहाई देते हुए दुल्हन ने साफ शब्दों में शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि जो व्यक्ति विवाह की पहली रात ही नशे में धुत्त होकर होश खो दे, उससे शादी करना उसके आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा के विरुद्ध होगा। इसके बाद पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    दुल्हन ने कर दिया शादी करने से इनकार

    रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों ने बहुत प्रयास किया कि दुल्हन अपना फैसला बदले, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। जयमाला तक का कार्यक्रम रद कर दिया गया। रात करीब चार बजे दूल्हे को होश आया तो उसने बताया कि उसके दोस्तों ने ही उसे धोखे से शराब पिलाई थी। जब बात बिगड़ गई तो दोनों पक्षों में खर्च और दहेज के सामान को लेकर विवाद शुरू हो गया।

    दूल्हा पक्ष सामान लौटाने के लिए नहीं हुआ तैयार

    लड़की पक्ष ने दिए गए सामान की वापसी की मांग की, लेकिन लड़का पक्ष ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वे तो शादी के लिए तैयार थे, लिहाजा सामान नहीं लौटाएंगे। मामला थाने तक पहुंचा, पुलिस ने हस्तक्षेप कर दूल्हे को हिरासत में ले लिया। फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, लेकिन दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं कि खर्च और सामान का निपटारा कैसे हो। 

    ये भी पढ़ेंः एक महिला संग पकड़े चार युवक... धार्मिक स्थल में रंगरेलियां मनाते मिले चारों लड़कों की जमकर हुई पिटाई

    ये भी पढ़ेंः पायलट की सूझबूझ से टली जनहानि... हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बचे डॉक्टर व स्टॉफ ने लिया बाबा केदार का आशीर्वाद