विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभल में डीएम के आदेश पर होगा बुलडोजर एक्शन, दुकानदार खुद हटाने लगे अतिक्रमण

Published: Wed, 27 Nov 2024 04:00 PM (IST)

Bulldozer Action In Sambhal संभल में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लग गई है। जिलाधिकारी के निर्देशों के बिना बुलडोजर अभियान आगे नहीं बढ़ेगा। ईओ के अवकाश से लौटने और डिप्टी कलक्टर के चले जाने के बाद से अभियान ठप है। फुटपाथ पर फिर से अस्थाई दुकानें लगने लगी हैं। पालिका ने चेतावनी दी है कि दोबारा दुकान लगाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, चंदौसी। (Bulldozer Action In Sambhal) डिप्टी कलक्टर की अगुवाई में नगर में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा था। इसमें नाले पर किया गया स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाया जा रहा था। लेकिन अब ईओ अवकाश से आ गए हैं और डिप्टी कलक्टर चले गए हैं। इसलिए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलना बंद हो गया है।

ईओ ने बताया कि अब जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ही अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। नगर पालिका के ईओ कृष्ण कुमार सोनकर तबीयत खराब होने के कारण अवकाश पर थे। उनकी जगह डिप्टी कलक्टर विनय कुमार मिश्रा को ईओ का अतिरिक्त भार दिया गया था।

डिप्टी कलक्टर ने अतिरिक्त भार संभालने के बाद शहरवासियों को जलभराव, जाम, अवैध रूप से कब्जा की गई नगर पालिका की जमीन को खाली कराने का बीड़ा उठाया। करीब 16 दिन तक अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजता रहा। इस दौरान बहजोई रोड, शक्ति नगर, बदायूं चुंगी, तहसील तिराहा, फव्वारा चौक, स्टेशन रोड, बदायूं रोड, पावर हाउस कालोनी, जारई गेट, सुभाष रोड, मालगोदाम, 35 बी रेलवे फाटक, कब्रिस्तान, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड, संता मिल सब्जी मंडी रोड पर दुकानों के आगे बने स्लैब व टिनशेड को ध्वस्त किया गया।

इतना नहीं स्थाई और अस्थाई दुकानों को तोड़ा गया। नखासा में कांशीराम योजना से बने आवासों में वर्षों से कब्जा कर रह रहे लोगों को भी हटाया। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए थे। लेकिन सोमवार को अचानक ईओ अवकाश से लौट आए और कार्यभार संभाल लिया। उनके आने के बाद डिप्टी कलक्टर भी चले गए। इसलिए दो दिन से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला और बुलडोजर भी शांत है।

ईओ ने बताया जिलाधिकारी से मिलने गया था, लेकिन संभल में हुए बवाल के कारण नहीं मिल सका। उनके आदेश से ही अतिक्रमण अभियान चला था। अगर वह आदेश देते हैं तो अभियान पूर्व की भांति ही चलेगा।

फुटपाथ पर अस्थाई दुकान लगाई तो लगेगा जुर्माना

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सभी अस्थाई दुकानों को हटवाकर फुटपाथ को खाली करा दिया गया था। लेकिन दो दिन से अभियान न चलने पर लोगों ने फिर दुकानें लगा दी थी। इस पर पालिका की टीम ने दुकानों को हटवा दिया।

उन्होंने कहा कि अगर दोबारा दुकान लगाई गई तो पहले दिन पांच सौ, दूसरे दिन हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। खोखे को हटाकर किया पक्का निर्माण, हटवाया ईओ के आने और डिप्टी कलक्टर के जाने के बाद दो दिन से शहर में अभियान नहीं चला है।

इसी बीच गांधी पार्क के बाहर रखे एक खोखा स्वामी ने मंगलवार को खोखा हटाकर उसकी जगह पर पक्की दुकान का निर्माण शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने निर्माण को रोक दिया और कार्रवाई की चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें: यूपी में एक बार फिर गरजा बुलडोजर, 150 अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त; विरोध करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।