विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में एक बार फिर गरजा बुलडोजर, 150 अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त; विरोध करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा

Published: Wed, 27 Nov 2024 08:40 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में केडीए के बुलडोजर एक्शन से हड़कंप मच गया। केडीए ने बारासिरोही और पनकी गंगागंज ...और पढ़ें

150 अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त
150 अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

HighLights

  1. आठ बीघा जमीन कब्जेदारों से कराई मुक्त, विरोध करने वालों को खदेड़ा
  2. शताब्दी नगर में दो जगह सड़क के दोनों ओर बने अवैध निर्माण ध्वस्त किए

जागरण संवादताता, कानपुर। केडीए के दस्ते ने बारासिरोही व पनकी गंगागंज में ग्राम समाज की आठ बीघा जमीन कब्जेदारों से खाली कराई। इसकी कीमत 73 करोड़ रुपये आंकी गई है। जमीन को कब्जे में ले लिया है। वहीं शताब्दी नगर योजना में दो जगह एक किमी तक सड़क के दोनों तरफ बने कच्चे व पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। दस्ते ने डेढ़ सौ से ज्यादा कच्चे व पक्के निर्माण गिराए गए। इस दौरान विरोध करने वालों को पुलिस ने सड़क पर लाठियां पटककर खदेड़ दिया।

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के आदेश पर विशेष कार्याधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में दस्ता बारासिरोही पहुंचा। यहां पर ग्राम समाज की जमीन आराजी संख्या 783 पर लोगों ने कब्जा करके बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया था। पांच बीघा जमीन को खाली कराया। इसके बाद दस्ता पनकी गंगागंज पहुंचा। यहां ग्राम समाज की आराजी संख्या 716 पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। तीन बीघा जमीन दस्ते ने खाली कराई।

उधर शताब्दी नगर योजना में केस्को चौराहा से पनकी गंगागंज चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ एक किमी तक अतिक्रमण हटाया। गंभीरपुर चौराहा से बारासिरोही चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ एक किलोमीटर तक किए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। खाली जमीन पर नजर रखने के जिम्मेदारी अमीन व सुपरवाइजरों को दी गई है। अवर अभियंता सीपी पांडेय, अमीन रामलाल, रमेश प्रजापति, व मनोज कुशवाहा मौजूद रहे।

नालियों पर अवैध निर्माण, नगर पालिका का चला बुलडोजर

वहीं उन्नाव में भी नगर पालिका ने बुलडोजर एक्शन लिया। नगर पालिका से छोटा चौराहा को जोड़ने वाले एकल मार्ग पर व्याप्त अतिक्रमण पर मंगलवार को बुलडोजर चला। गुरुद्वारा के पीछे से दादा मियां चौराहा तक सड़क के दोनों ओर नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण के कारण बीते 13 दिनों से सड़क निर्माण रुका था। जिसके चलते नगर पालिका के दस्ते ने कार्रवाई करते हुए कब्जों को ध्वस्त कराया। इसी के साथ सड़क पर निर्माण भी शुरू करा दिया गया।

शहर के नगर पालिका तिराहा से छोटा चौराहा तक जाने वाले मार्ग के 200 मीटर भाग का निर्माण नगर पालिका ने लगभग 28 लाख रुपये से स्वीकृत किया था। जिसका बीते 13 नवंबर को शिलान्यास के साथ काम शुरू कराया गया था। लेकिन मार्ग के दोनों तरफ नालियों के ऊपर किए गए पक्के अवैध निर्माण के कारण काम 12-13 दिनों से अवरुद्ध था। जिसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।

मंगलवार को ईओ नगर पालिका संजय कुमार गौतम के निर्देश पर नगर पालिका का दस्ता बुलडोजर लेकर उक्त मार्ग पर पहुंचा। सड़क के दोनों तरफ नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलवाया गया। शुरू में कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन नगर पालिका द्वारा अवैध निर्माण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी के चलते किसी का विरोध अधिक समय तक नहीं चल सका। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद अतिक्रमण को खाली करा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश नागरिक हैं राहुल गांधी? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, 19 दिसंबर को अगली सुनवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।