विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर में भाजपा नेता ने पत्नी व तीन बच्चों को गोली मारी, बच्चों की मौत

Published: Sat, 22 Mar 2025 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Mar 2025 03:39 PM (IST)

Saharanpur News सहारनपुर में एक भाजपा नेता ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. गोली मारकर खिड़की तोड़कर रास्ते पर फेंका
  2. आरोपित ने खुद किया पुलिस को फोन
  3. पीजीआइ चंडीगढ़ में चल रहा पत्नी का इलाज

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी नेहा और तीन बच्चों को पहले एक-एक कर गोली मारी, फिर खिड़की तोड़कर सभी को नीचे रास्ते पर फेंक दिया। सबसे बड़ी बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो बच्चों को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी को गंभीर हालत में पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।

उधर, जघन्य वारदात को अंजाम देकर आरोपित भाजपा नेता ने खुद ही पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

गंगोह थानाक्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा निवासी योगेश रोहिला भाजपा की जिला कार्यकारिणी का सदस्य है। वह भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है। शनिवार दोपहर योगेश ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी 32 वर्षीय नेहा, 11 वर्षीय बेटी श्रद्धा, छह वर्षीय बेटे शिवांश और पांच वर्ष के बेटे देवांश को गोली मार दी है।

पुलिस ने मौके से बरामद की पिस्टल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर योगेश को हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर घायल नेहा, शिवांश और देवांश को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। श्रद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवांश और देवांश को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर अवस्था में नेहा को राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी रेफर किया गया। यहां से देर शाम उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

तीसरी मंजिल पर बने कमरे में मारी गोली

एसएसपी ने बताया कि आरोपित ने पत्नी व तीन बच्चों को पहली मंजिल पर बने कमरे में गोली मारी और फिर नीचे फेंका। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित योगेश ने पत्नी के चरित्र पर शक होने पर यह कदम उठाने की बात कही है। नेहा के भाई सोनू ने आरोपित योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मां नेहा के साथ शिवांश, देवांश व श्रद्धा l सौ. इंटरनेट मीडिया

शामली की नेहा से की थी दूसरी शादी

आरोपित योगेश की पहली शादी वर्ष 2006 में सहारनपुर के गांव अंबेहटा की निवासी शिक्षामित्र रेखा से हुई थी। जब योगेश के माता-पिता और तीन बहनों की जहर खाने से मौत हुई थी उस समय रेखा मायके में थी। वर्ष 2009 में बीमारी से रेखा की भी मौत हो गई थी। वर्ष 2012 में योगेश ने दूसरी शादी जिला शामली के कस्बा कैराना के मुहल्ला दरबार खुर्द निवासी नेहा से की थी।

17 साल पहले घर में हुई थीं पांच मौतें

21 नवंबर 2007 को योगेश के माता-पिता और तीन बहनों ने जहर खाकर जान दे दी थी। उस समय भी योगेश पर शक गया था, लेकिन इस विषय में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी। हालांकि पांचों के दाह संस्कार को लेकर श्मशान में हंगामा हो गया था। योगेश ने रिश्तेदार व ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए थे। योगेश की इनमें गिरफ्तारी हुई थी।

ये भी पढ़ेंः पहले बनेगा स्टेशन 'अटल', फिर एलीवेटेड रेलवे ट्रैक, 2 लोकसभा की 50 लाख आबादी को क्रासिंग के जाम से मिलेगी राहत

ये भी पढ़ेंः सौरभ हत्याकांडः मुस्कान की प्रेगनेंसी टेस्ट रिपोर्ट आई, कत्ल के 13 दिन तक हिमाचल में मौज-मस्ती करने वाले जेल में मौन