Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saharanpur News: ऑडी की टक्कर से पलटी ट्रॉली, चपेट में आने से दो किशोरों की मौत; पढ़ाई के लिए मजदूरी करते थे दोनों

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 10:09 AM (IST)

    Saharanpur News दो बाइकों पर सात लोग सवार होकर रात में गांव लौट रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। अगर हेलमेट पहनते तो शायद किशोरों की जान बच सकती थी। किशोरों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शिवा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। डीसी जैन इंटर कालेज सरसावा में कक्षा नौ का छात्र था।

    Hero Image
    Saharanpur News: अंबाला रोड स्थित बलवंत नगर के पास दुर्घटनाग्रस्त ऑडी, हादसे में मृतक की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अंबाला रोड बलवंतपुर के समीप रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार से आ रही ऑडी कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ट्रॉली पलट गई। चपेट में आने से दो बाइकों पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो किशोरों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सभी लोग बरात में खाना बनाने का काम करते थे। रात में काम खत्म करने के बाद सातों युवक दो बाइक पर सवार होकर सरसावा लौट रहे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। ऑडी सवार कार छोड़कर फरार हो गया। घटना रविवार रात 11 बजे की है।

    तेज रफ्तार आ रही थी ऑडी

    सरसावा की ओर से तेज रफ्तार ऑडी कार शहर आ रही थी। शहर की तरफ से जा रही खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में ऑडी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहे दो बाइक सवार सात लोग हादसे की चपेट में आ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हाे गई।

    वाहन छोड़कर भागे दोनों चालक

    ऑडी चालक और ट्रैक्टर चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान 16 वर्षीय अमन पुत्र जयकिशन और 17 वर्षीय शिवा पुत्र राजकुमार की मौत हो गई। जबकि सोनू, रणवीर, वाजिद, जुनैद और टीपू की हालत गंभीर है।

    घर में शव पहुंचे तो मचा कोहराम

    पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंपा। शव घर पहुंचते ही घरों में हा-हा कार मच गया। पुलिस ने ऑडी कार और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उनके नंबरों के आधार पर वाहन मालिकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    किशोर पढ़ाई का खर्चा पूरा करने के लिए मजदूरी करते थे। रात में बरात में जाकर हलवाई के साथ खाना बनवाते थे। दिन में स्कूल जाकर पढ़ाई करते थे, लेकिन किसी को नहीं पता था कि हादसे में उनकी मौत हो जाएगी। दो

    डीसी जैन इंटर कॉलेज में पढ़ता था अमन

    वहीं अमन भी तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। डीसी जैन इंटर कॉलेज में ही कक्षा 10 का छात्र था। दोनों किशोर के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। दोनों किशोर आपस में दोस्त थे। दोनों साथ ही रहते थे। दोनों किशोर पढ़ाई-लिखाई का खर्चा पूरा करने के लिए शिवा भी मजदूरी करता था। रात में बारात में हलवाई के साथ जाकर खाना बनवाता था।

    ये भी पढ़ेंः कॉमेडियन सुनील पाल बोले- किसी के साथ ऐसा न हो... 22 घंटे चेहरे पर रहा काला कपड़ा; मुशताक को भी अगवा कर वसूली थी रकम

    ये भी पढ़ेंः Bulldozer Action: आगरा में गरजा बुलडोजर, करोड़ों की जमीन को कब्जा मुक्त कराया; कमरे भी तोड़े गए

    काम खत्म कर घर लौट रहे थे

    दोनों किशोर बाइक से रात में सहारनपुर बारात में काम करने के लिए आए थे। काम खत्म करने के बाद वह बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में दोनों किशोर की मौत हो गई। दोनों किशोरों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है।

    कुरुक्षेत्र के वरिस के नाम है ऑडी

    सरसावा में जिस ऑडी कार ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी है। यह ऑडी-ए6 कार कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी वरिस पुत्र जगमाल के नाम है। इस गाड़ी का सहारनपुर के शास्त्रीनगर में चालान भी काटा जा चुका है।

    हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोगों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। ऑडी कार के मालिक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। -नरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी सरसावा