Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पासपोर्ट बनवाने के लिए दो भाइयों का अजब-गजब कारनामा, अधिकारियों की नजर पड़ी तो रह गए हैरान, तत्काल लिखाई FIR

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 02:05 PM (IST)

    Rampur News रामपुर के तालकपुर गांव के दो भाई जो दिल्ली और पुणे में रहते हैं पासपोर्ट में अलग-अलग विवरण देने के कारण कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। पासपोर्ट अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें जन्मतिथि और नाम में हेरफेर का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भाइयों को पूछताछ के लिए गांव बुलाया गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। थाना भोट क्षेत्र के गा्रम तालकपुर के रहने वाले दो भाई विवरण बदल-बदल कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में कानूनी घेरे में आ गए हैं। हालांकि ये दोनों सगे भाई दिल्ली व पूना में रहते हैं, लेकिन पासपोर्ट में विवरण बदल-बदल कर लिखने पर विभाग की निगाह में आ गए। इन दोनों के खिलाफ बरेली के पासपोर्ट अधिकारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। भोट पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिलासपुर सर्किल के भोट थाने में यह प्राथमिकी बरेली के पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र कुमार द्वारा दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया कि भोट थाना क्षेत्र के तालकपुर गांव निवासी आरिफ खां ने जून 2011 में पासपोर्ट बनवाया था। जिसमें जन्मतिथि 15 जनवरी 1983 दर्शाई गई थी। वहीं मार्च 2023 में अपना नाम आलिम खान व जन्मतिथि 15 मार्च 1999 दर्शाते हुए दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया।

    फर्जीवाड़ा देखकर हैरान रह गए अधिकारी

    अब आरोपित द्वारा एक बार फिर अक्टूबर 2024 में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने पर नाम व जन्मतिथि का फर्जीवाड़ा संज्ञान में आ गया। जिस पर पासपोर्ट अधिकारी ने आरोपित के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    गांव से की जानकारी

    गांव से पता लगा है कि तालकपुर निवासी अहमद अली खां के चार पुत्र हैं। इनके नाम आलिम खान, आरिफ खान, मोवीन व नदीम हैं। इनमें आलिम दिल्ली तो आरिफ पूना में रहकर काम करता है। नदीम भी उमान में रहता है। मोवीन गांव में ही खेती-किसानी करता है। इनके पास कृषि भूमि तो कम ही है। वैसे गिनती गांव के अच्छे लोगों में ही होती है।

    ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: 200 KG बालू, 8 घंटे की मेहनत... सैंड आर्टिस्ट ने रेत से बनाई संत प्रेमानंद की अद्भुत आकृति

    पुलिस छानबीन में जुटी, दोनों भाईयों को गांव आने का भिजवाया संदेश

    रामपुर: वैसे मुकदमे की गंभीरता के हिसाब से विवेचक अभी तक कोई प्रगति नहीं जुटा पाए हैं। उनका कहना है कि अभी तो प्राथमिकी लिखे दो ही दिन हुए हैं, लेकिन गांव से पता लगा है कि पुलिस ने दोनों को थाने लाने को कहा है। इस पर दिल्ली व पूना में रहने वाले दोनों भाईयों को मोबाइल से काल करके गांव आने को कहा गया है। विवरण बदल-बदल कर पासपोर्ट बनवाने के पीछे उनकी मंशा क्या है, यह उनके आने के बाद पुलिस की पुछताछ में ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल उनके आने का इंतजार हो रहा है।

    ये भी पढ़ेंः 5 KM लंबी हवाई पट्टी, 250 कैमरे... दो-तीन मई को गरजेंगे लड़ाकू विमान; देखें गंगा एक्सप्रेस-वे एक नजर में