विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं IPS अध‍िकारी वैभव कृष्ण? जि‍न्‍हें सौंपी गई Mahakumbh मेले को संभालने की ज‍िम्‍मेदारी

Published: Sun, 05 Jan 2025 12:13 PM (IST)

यूपी सरकार ने IPS अधिकारियों का तबादला किया है। उनमें से एक आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण हैं। डीआईजी वैभव ...और पढ़ें

IPS वैभव कृष्‍णा को म‍िली Mahakumbh मेले की जि‍म्‍मेदारी।
IPS वैभव कृष्‍णा को म‍िली Mahakumbh मेले की जि‍म्‍मेदारी।

 जागरण संवाददाता, लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने IPS अधिकारियों का तबादला किया है। उनमें से एक आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण हैं। डीआईजी वैभव कृष्ण का तबादला कर उन्‍हें महाकुंभ मेला प्रयागराज की अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें महाकुंभ मेले का डीआईजी बनाय गया है। इसके साथ ही 2010 बैच के आईपीएस सुनील सिंह को आजमगढ़ का डीआईजी बनाया गया है। राज्य शासन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, अफसरों को तुरंत पदभार ग्रहण करने के लिए आदेश दिया गया है।

आपको बता दें क‍ि वैभव कृष्ण यूपी के बागपत जिले के रहने वाले हैं। वे 2010 बैच यूपी कैडर के IPS अधिकारी हैं। वैभव कृष्ण ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2009 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुए ज‍िसे उन्‍होंने क्रैक कर ल‍िया।

पूरे भारत में हास‍िल की थी 86वीं रैंक

वैभव कृष्ण ने पूरे भारत में 86वीं रैंक हासिल की और आईपीएस बन गए। आइपीएस वैभव कष्‍ण के पिता का नाम डॉक्‍टर केके शर्मा है। महाकुंभ की सुरक्षा और प्रबंधन की दृष्टि से वैभव कृष्ण की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। उनके अनुभव से प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ को सफल बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: शादी के समय करोड़ों में महाकुंभ का 'गंगाजल' भेंट करते थे अमीर लोग, American Writer ने अपनी कि‍ताब में बताया महत्‍व

डीजीपी ने क‍िया था नि‍रीक्षण

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया था। उन्होंने वीआईपी घाट, संगम क्षेत्र, पुलिस लाइन और मेला परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों को परखा और पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिए थे।

करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्‍यान रखने का न‍िर्देश

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं और संतों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश द‍िया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता और तत्परता बनाए रखें। उन्होंने कहा था कि महाकुंभ मेले में सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सुरक्षा इंतजामों का ल‍िया जायजा

डीजीपी ने वीआईपी घाट पर विशेष सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली थी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे कि वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के बीच समन्वय बनाए रखा जाए और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। पुलिस लाइन का दौरा करते हुए डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की तैयारियों और ड्यूटी के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

यह भी पढ़ें: 11वीं के छात्र ने दी थी Mahakumbh मेले को बम से उड़ाने की धमाके, पुल‍िस ने ब‍िहार से क‍िया गिरफ्तार