विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maha Kumbh 2025 में पहली बार यूपी टूरिज्म करेगा ड्रोन शो, संगम नोज पर दिखेगा अद्भुत नजारा

Published: Sun, 29 Dec 2024 05:08 PM (IST)

कुंभ मेले में पहली बार यूपी टूरिज्म ड्रोन शो का आयोजन करने जा रहा है। संगम नोज पर होने वाले ...और पढ़ें

MahaKumbh मेला प्राधिकरण स्नान घाट तैयार कर रहें है। स्नान घाट ड्रोन कैमरे से इस तरह नजर आएं। मुकेश कनौजिया
MahaKumbh मेला प्राधिकरण स्नान घाट तैयार कर रहें है। स्नान घाट ड्रोन कैमरे से इस तरह नजर आएं। मुकेश कनौजिया

HighLights

  1. शो में होगा पौराणिक कथा का प्रदर्शन, यह शो महाकुंभ के शुरू और अंत में होगा
  2. लगभग दो हजार लाइटनिंग ड्रोन करेंगे पावन संगम पर आकाश में विशेष प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के कारण महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां भी विश्वस्तरीय हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिव्य, भव्य व नव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रयागराज में मंदिरों, गंगा के घाट, पार्क से लेकर सड़कों, फ्लाईओवरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

इसके साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इसी क्रम में उप्र पर्यटन विभाग महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो कराने जा रहा है। महाकुंभ में संगम नोज पर ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में देखने को मिलेगा।

महाकुंभ 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। में पर्यटन विभाग जहां एक ओर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वाटर एक्टिविटी, हाट एयर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां करवा रहा है तो वहीं दूसरी ओर महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो का भी आयोजन करने जा रहा है।

महाकुंभ में करोड़ों श्रद्वालुओं का समागम होगा । प्रयागराज मेला प्राधिकरण स्नान घाट तैयार कर रहें है। अरैल तट पर स्नान घाट ड्रोन कैमरे से इस तरह नजर आएं। मुकेश कनौजिया


इसे भी पढ़ें-सबरंग: गोरखपुर के खिचड़ी मेला में परंपरा, आस्था व मनोरंजन की त्रिवेणी, देखें तस्वीरें

इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि महाकुंभ की शुरुआत और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। ये महाकुंभ के यात्रियों और प्रयागराज वासियों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव होगा। लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुंभ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे।

इसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश निकलने के दृश्य का प्रदर्शन होगा। साथ ही प्रयाग के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा। यह महाकुंभ कई मायनों में अनोखा और अनूठा साबित होने जा रहा है। इस दिशा में यूपी टूरिज्म नए प्रयोग कर रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह से काली घाट, यमुना की लहरों पर म्यूजिकल फाउंटेन लेजर शो शुरू होने जा रहा है।

शनिवार को रिमझिम बरसात के दौरान महाकुंभ क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग कीचड़ ही कीचड़ नजर आया। जागरण


इसे भी पढ़ें-80 रुपये के चाकलेट में जिंदा कीड़े निकलने से हड़कंप, Nestle कंपनी को नोटिस जारी

जो प्रयागराज आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। साथ ही महाकुंभ के दौरान लाइटनिंग ड्रोन शो भी पर्यटकों और प्रयागराज वासियों के लिए विशिष्ट अनुभव होगा। इसमें लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन आपस में सिंक्रोनाइज होकर संगम नोज के आकाश पर अद्वितीय दृश्य और रंग बिखेरेंगे। ये सभी रंग और दृश्य धार्मिक और आध्यात्मिक भाव के होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।