विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक साथ तीन दोस्तों की मौत से घाट से लेकर घर तक कोहराम मचा रहा, प्रयागराज में गंगा नदी में डूबे थे, मिली लाश तो सूखे आंसू

Published: Sat, 06 Sep 2025 08:27 PM (IST)

प्रयागराज में तीन दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। लापता होने के बाद घाट पर उनके कपड़े मिलने ...और पढ़ें

प्रयागराज में गंगा नदी में डूबे इन्हीं तीन दोस्तों की मौत पर घाट से घर तक मचा रहा कोहराम। जागरण
प्रयागराज में गंगा नदी में डूबे इन्हीं तीन दोस्तों की मौत पर घाट से घर तक मचा रहा कोहराम। जागरण

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पहले लापता बच्चों को खोजते-खोजते घरवाले परेशान हो गए। फिर घाट के किनारे पड़े कपड़े और चप्पल देख हतप्रभ हुए। इसके बाद जब तीनों की लाश मिली तो पथराई आंखों से आंसू बहने लगे। एक साथ तीन दोस्तों की मौत से घाट से घर तक कोहराम मच गया।

गमगीन पड़ोसी भी पीड़ित परिवार को बंधाते रहे ढांढस

पड़ोसी भी गम में डूब गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते रहे। किसी को समझ में नहीं आ रहा था आखिरकार यह सब एकाएक कैसे हो गया। किशोरों की मां, उनके पिता और परिवार के बाकी सदस्य भी बिलखते रहे।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : गंगा में डूबने से तीन किशोरों की मौत, नहाते समय नदी में बहे, सर्च आपरेशन के बाद शव बरामद

तीनों किशोरों ने स्वजन से बिना बताए घर से निकले थे

शुक्रवार दोपहर तीनों साथी एक साथ पैदल घर से निकले थे। किसी ने अपने घरवालों को नहीं बताया था कि वह कहां जा रहे हैं। इसके बाद जब शाम तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हो गई। उनका कुछ पता नहीं चलने पर तीनों परिवार अपने-अपने बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका से परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में शादी करने प्रेमी के घर पहुंची लड़की, इन्कार करने पर फंदे से लटकी, फिर ऐसा क्या हुआ कि परिवार को मिली राहत

घाट पर देखा कपड़े और चप्पल तो परेशान हो गए

हालांकि किसी ने लड़कों की गुमशुदगी के बारे में पुलिस को नहीं बताया। लिखित सूचना भी नहीं दी थी। वह अपने-अपने स्तर पर ही तीनों लड़कों की तलाश में शाम से लेकर रात तक परेशान रहे। शनिवार सुबह घाट किनारे उनके कपड़े और चप्पल देखा तो परेशान हो गए। इसके बाद परिवार से लेकर मुहल्ले वाले तक गम में डूब गए।

यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025 : पितृ पक्ष कल से, जिसका कोई पुत्र न हो, उसका श्राद्ध कौन करे... बता रहे प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य

अभिभावक दें बच्चों पर विशेष ध्यान

गंगा-यमुना में बाढ़ के बीच तमाम पहले भी कई बालिग और नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले धूमनगंज क्षेत्र में एक साथ पांच लड़के नहाने गए थे, जिसमें एक की मौत हुई थी। शिवकुटी, दारागंज और झूंसी क्षेत्र में भी इस तरह के दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। उन्हें गंगा और यमुना की तरफ न जाने दें।

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025 : चंद्र ग्रहण पर कल 5.27 घंटे प्रयागराज के मंदिर बंद, ज्योतिर्विदों ने कहा- ग्रहण में इन मंत्रों का करें जाप