विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में शादी करने प्रेमी के घर पहुंची लड़की, इन्कार करने पर फंदे से लटकी, फिर ऐसा क्या हुआ कि परिवार को मिली राहत

Published: Sat, 06 Sep 2025 07:45 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज के थरवई में एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के घर शादी करने पहुंच गई। लड़के के परिवार के इनकार ...और पढ़ें

प्रयागराज में शादी से इनकार के बाद लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश की तो खलबली मच गई।
प्रयागराज में शादी से इनकार के बाद लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश की तो खलबली मच गई।

HighLights

  1. ग्रामीणों ने लड़की को बचाया, पुलिस ने घरवालों को बुलाकर समझाया
  2. गंगापार के थरवई इलाके में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

संसू, थरवई (प्रयागराज)। शादी करने के लिए एक लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिवार वालों ने जब शादी से इन्कार किया तो वह नाराज हो गई। इसके बाद गांव के बाहर जाकर महुआ के पेड़ पर चढ़ गई। फिर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई, लेकिन गांव वालों ने उसे बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को अपने साथ थाने ले आई। उसके घरवालों को बुलाया गया और फिर लड़की को समझाकर उनके साथ भेज दिया गया।

गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के पारनडीह गांव में रहने वाला एक व्यक्ति किसान है। उसकी बेटी नवीं तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दिया है। उसके पड़ोसी गांव में रहने वाला एक लड़का स्नातक की पढ़ाई करता है। कालेज आते-जाते उसकी दोस्ती किसान की बेटी से हुई, जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध हो गया।

यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025 : पितृ पक्ष कल से, जिसका कोई पुत्र न हो, उसका श्राद्ध कौन करे... बता रहे प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य

लड़की शादी करने के लिए शुक्रवार दोपहर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने विवाह करने का दबाव बनाया तो लड़के के घरवालों ने मना कर दिया। इस पर लड़की नाराज हो गई और गांव के बाहर पहुंचकर महुआ के पेड़ पर चढ़ गई। यह देख कुछ ग्रामीण भी पहुंच गए। इसी बीच लड़की अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर डाल से लटक गई, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लड़की को थाने ले जाकर उसकी काउंसिलिंग की।

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025 : चंद्र ग्रहण पर कल 5.27 घंटे प्रयागराज के मंदिर बंद, ज्योतिर्विदों ने कहा- ग्रहण में इन मंत्रों का करें जाप

इंस्पेक्टर थरवई ओम प्रकाश का कहना है कि लड़की और लड़के के बीच दो साल से प्रेम संबंध है। लड़की की उम्र अभी 18 साल से कम है, जिस पर लड़के के घरवालों ने शादी से मना कर दिया था। फिलहाल लड़की को समझाकर उसके घरवालों के साथ भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : गंगा में डूबने से तीन किशोरों की मौत, नहाते समय नदी में बहे, सर्च आपरेशन के बाद शव बरामद