Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में नौकरी पेशा महिलाओं को रहने के लिए सस्ते दर पर सुरक्षित स्थान मिलेगा, 63 कमरों का बनेगा हास्टल मगर कुछ पेंच भी

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 04:09 PM (IST)

    प्रयागराज में कामकाजी महिलाओं के लिए महिला हास्टल का निर्माण अधर में लटका है क्योंकि नगर निगम अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं करा पाया है। 24.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हास्टल में 63 कमरे होंगे और 120 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। जमीन की तलाश जारी है लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। हास्टल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।

    Hero Image
    प्रयागराज में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाने की योजना है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महिला सशक्तीकरण और नारी स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी प्रयागराज में महिला हास्टल का निर्माण का निर्माण किया जाना है। हास्टल का निर्माण होने से नौकरी पेशा महिलाओं को रहने के लिए सस्ते दर पर सुरक्षित स्थान मिल जाएगा। यही नहीं यहां वे पूरी तरह से सुरक्षित भी रह सकेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बजट जारी पर नहीं मिली नगर निगम को जमीन

    महिला हास्टल बनाने के लिए बजट भी जारी हो चुका है, लेकिन नगर निगम छह माह बाद अभी तक जमीन नहीं उपलब्ध करा पाया है। जमीन नहीं मिलने से महिला हास्टल बनाने की योजना अधर में लटकी हुई है। अलग-अलग तीन स्थानों पर जमीन देखी जा चुकी है लेकिन अभी तक निर्माण स्थल निर्धारित नहीं हो सका है।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Durga Puja : GTB नगर दुर्गापूजा पंडाल जरूर देखिएगा, बंगाल के ग्रामीण परिवेश की झलक आपको लुभाएगी

    हास्टल में 120 महिलाओं को रहने की होगी व्यवस्था

    स्मार्ट सिटी प्रयागराज में नौकरी पेशा महिलाओं के लिए 24.98 करोड़ रुपये की धनराशि से हास्टल का निर्माण किया जाएगा। एक एकड़ में 63 कमरों का महिला हास्टल बनना है। इस हास्टल में 120 महिलाओं को एक साथ रहने का प्रबंध रहेगा। सीएनडीएस को निर्माण का जिम्मा मिला हुआ है। हालांकि जमीन न मिलने से हास्टल की नींव अभी तक नहीं रखी जा सकी है।

    57 डबल बेड और छह सिंगल बेड के कमरे होंगे

    जी प्लस टू के माडल पर हास्टल बनाया जाएगा। इसमें 57 डबल बेड और छह सिंगल बेड के कमरे होंगे। महिलाओं से मिलने आने वाले परिजनों के लिए भी अलग से फैमिली स्टे रूम का निर्माण किया जाएगा।

    नगर आयुक्त बोले, जल्द स्थान निर्धारित कर बनेगा हास्टल

    सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार राणा ने बताया कि जमीन न मिलने के कारण निर्माण में देरी हो रही है। जमीन उपलब्ध कराने के लिए कई बार निगम में पत्र लिखा जा चुका है। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय का कहना है कि जमीन तीन स्थानों पर देखी जा चुकी है जल्द ही एक स्थान निर्धारित करके हास्टल बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 5,500 रुपये रिश्वत लेते कौशांबी का सफाईकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार, Vigilance Team ने दबोचा, क्या है मामला?

    उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा हास्टल

    महिलाओं के लिए बनने वाले हास्टल में सस्ती दरों पर रहने की बेहतर सुविधा तो मिलेगी ही। हास्टल में इनडोर जिम और बैडमिंटन हाल का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए यहां विशेष कक्ष बनाया जाएगा। भोजन और नाश्ता के लिए कैंटीन का भी संचालन किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि सुरक्षा की यहां खास व्यवस्था होगी। कार्ड से एंट्री होगी। चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी होंगे । सुरक्षा गार्ड भी लगाए जाएंगे।