Prayagraj-Delhi Flight: दोबारा शुरू की गई प्रयागराज से दिल्ली की उड़ान, सेवाएं आज से ही जारी, जानिए टाइम टेबल
Prayagraj Delhi Flight Update - एलायंस एयर ने महज एक सप्ताह के अंदर दिल्ली के लिए बंद की गई अपनी उड़ान को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। 18 वर्ष के संचालन के बाद 30 अक्टूबर से बंद की गई दिल्ली की उड़ान सात नवंबर से फिर शुरू हो जाएगी। दिल्ली से यह फ्लाइट सुबह 900 बजे उड़ान भरेगी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एलायंस एयर ने महज एक सप्ताह के अंदर दिल्ली के लिए बंद की गई अपनी उड़ान को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। 18 वर्ष के संचालन के बाद 30 अक्टूबर से बंद की गई दिल्ली की उड़ान सात नवंबर से फिर शुरू हो जाएगी।
दिल्ली से यह फ्लाइट सुबह 9:00 बजे उड़ान भरेगी और 10:55 बजे यह प्रयागराज पहुंच जाएगी, जबकि प्रयागराज से यह फ्लाइट अपराह्न 2:50 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4:40 पर दिल्ली पहुंचेगी। इस उड़ान के पुनः शुरू हो जाने से अब दिल्ली के लिए फिर से दो फ्लाइट यात्रियों को मिल सकेंगी। एक अन्य फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस कर रहा है।
प्रयागराज के बाद बिलासपुर जाएगा विमान
दिल्ली के लिए एलायंस एयर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को उड़ान का संचालन करेगा। एलायंस का विमान दिल्ली से प्रयागराज आने के बाद 11.20 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होगा। यह 12.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगा।
इस उड़ान के बंद हो जाने पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष व सांसद केशरी देवी पटेल ने उड्डयन मंत्रालय व एलायंस एयर प्रबंधन से वार्ता की थी। इसके बाद पुनः इसके संचालन पर सहमति बनी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।