विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB Level One भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा तिथि का शेड्यूल जारी, परीक्षा के 10 दिन पूर्व पता चलेगा आपकी परीक्षा कहां होगी

Published: Tue, 09 Sep 2025 05:19 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)ने लेवल-वन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 17 नवंबर से ...और पढ़ें

RRB प्रयागराज की लेवल वन परीक्षा 2024 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
RRB प्रयागराज की लेवल वन परीक्षा 2024 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

HighLights

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2024 में शुरू की थी भर्ती
  2. दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह तक पूरी हो जाएगी परीक्षा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज । रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2024 के तहत लेवल-वन पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का अस्थायी शेड्यूल जारी किया है। इसमें ट्रैक मेंटेनर, गैंगमैन, खलासी, पोर्टर, हेल्पर, प्वाइंट्समैन जैसे पद शामिल हैं। कुल 32,438 पद पर भर्ती होनी है।

परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि ई-काल लेटर चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को मूल आधार कार्ड या ई-आधार लाना अनिवार्य होगा, और आधार को यूआइडीएआइ सिस्टम में अनलाक रखना होगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बेटी को स्कूल से लाते समय लेप्रोसी चौराहे पर घटना

यह परीक्षा 17 नवंबर से दिसंबर 2025 के अंत तक आयोजित होगी। CBT में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, जिसका कुल स्कोर 100 अंक होगा। परीक्षा में चार खंड होंगे, इसमें सामान्य विज्ञान (25 प्रश्न, 25 अंक), गणित (25 प्रश्न, 25 अंक), सामान्य बुद्धि और तर्क (30 प्रश्न, 30 अंक), और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स (20 प्रश्न, 20 अंक)।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026 : प्रयागराज माघ मेला में कल्पवास इस बार 29 दिनों का होगा, इसका कारण व स्नान पर्वों की तिथियां भी जान लें

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 40 प्रतिशत, ओबीसी और एससी के लिए 30 प्रतिशत, और एसटी के लिए 25 प्रतिशत हैं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बाढ़ से Conjunctivitis का बढ़ा खतरा, आंखें स्वस्थ रखने को करें ये उपाय तो दूर रहेगी बीमारी, बता रहे नेत्र चिकित्सक

RRB के चेयरमैन अभिजीत सिंह ने बताया कि चयन पूरी तरह मेरिट और सीबीटी पर आधारित होगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in देखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज GRP में मानव तस्करी के संदेह में मुकदमा, 9 बच्चों की सुपुर्दगी बाकी, सीमांचल एक्सप्रेस से रेस्क्यू हुए थे 18 बच्चे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।