Prayagraj News : महिला के Uterus से निकला 10 KG का ट्यूमर, 4 वर्ष से परेशान थी, काल्विन के डाक्टरों ने किया सफल आपरेशन
प्रयागराज में SRN अस्पताल के डाक्टरों ने एक महिला के पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकाला। 46 वर्षीय रमा देवी पिछले चार वर्षों से इस परेशानी से जूझ रही थीं। इससे उन्हें पेट फूलने ब्लीडिंग और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। काल्विन अस्पताल के डाक्टरों ने आपरेशन करके ट्यूमर निकाला जिससे महिला को राहत मिली।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। वह पिछले चार वर्षों से परेशान थी। उसके घरवालों ने इसे सामान्य समस्या समझा। इसी नासमझी में उसकी समस्या बढ़ गई। जब जान पर बन आई तो परिवार के लोग उसे लेकर शहर के बड़े सरकारी अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों को यकीन ही नहीं हुआ कि इतनी बड़ी समस्या लेकर महिला घूम रही है। फिर सफल आपरेशन किया जिससे महिला की जान बच सकी।
पेट अधिक फूल गया था, ब्लीडिंग व दर्द था
चार साल से पेट में ट्यूमर बढ़ रहा था और महिला इलाज के लिए दर-दर भटक रही थी। दुष्परिणाम यह रहा कि पेट अत्यधिक फूल गया, ब्लीडिंग, दर्द की समस्या ज्यादा हुई और सांस लेने में परेशानी होने लगी और जान पर संकट आ गया।
आपरेशन से महिला मरीज को अब राहत
सोमवार को मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय 'काल्विन' में सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने आपरेशन किया तो महिला के पेट से 10 किलोग्राम से भी अधिक वजन का ट्यूमर निकला। इससे महिला मरीज को काफी राहत मिल सकी है।
पीपल गांव की रहने वाली है 46 वर्षीय रमा देवी
प्रयागराज के पीपल गांव में रहने वाली 46 वर्षीय रमा देवी पिछले दिनों जब काल्विन अस्पताल की ओपीडी में पहुंची थी, तब उसका पेट फूला हुआ था। डाक्टरों को संदेह हुआ कि पेट में ट्यूमर हो सकता है। जांच कराने पर इस संदेश की पुष्टि हुई। ट्यूमर उसकी बच्चेदानी में था। उसकी हालत सामान्य नहीं थी।
डाक्टर बोले, शीघ्र आपरेशन न होता तो जान पर खतरा होता
काल्विन अस्पताल के सर्जन डा. आर्येंद्र सिंह ने बताया कि रमा देवी को भर्ती कर लिया गया। सोमवार को हुए आपरेशन में 10 किलो से भी अधिक वजन का ट्यूमर निकाला गया। उन्होंने बताया कि यदि आपरेशन कुछ दिन और न होता तो महिला की जान पर बड़ा खतरा आ सकता था। बताया कि काल्विन अस्पताल में अब कई बड़े आपरेशन होने लगे हैं। रमा देवी का आपरेशन इसका उदाहरण है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।