Magh Mela 2026 : संगम पर वर्ष भर सुविधा बनी रहे, इसके लिए आठ करोड़ रुपये से होंगे काम
Magh Mela 2026 प्रयागराज में माघ मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में 122 करोड़ रुपये के बजट का ...और पढ़ें

Magh Mela 2026 आइसीसीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ. सूचना
HighLights
-पहली बार मेला के बाद संगम पर साल भर सुविधाओं के बजट को मंजूरी
अब तक मेला के लिए कुल 42 करोड़ रुपये शासन से हो चुके हैं आवंटित
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2026 मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित माघ मेला की समीक्षा बैठक में सबसे पहले कार्यों की प्रगति और कौन से काम कब तक पूरे हो जाएं, कहां पर चुनौती है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। इसके बाद मेला के बजट पर वार्ता हुई। पहली बार माघ मेला के बाद वर्ष पर्यंत संगम पर सुविधाओं के लिए पहले ही बजट की स्वीकृति दी गई है।
Magh Mela 2026 माघ मेला के कुल बजट 122 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार हुआ है, जिसमें शासन से 42 करोड़ रुपये अब तक आवंटित किए जा चुके हैं। मेला के बाद संगम पर व्यवस्थाओं के लिए आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। मेला में सबसे बड़ा बजट प्रयागराज मेला प्राधिकरण है। प्राधिकरण का बजट 71 करोड़ 85 लाख रुपये का है जिसमें सैनिटेशन कार्य भी शामिल है।
Magh Mela 2026 मेला के बाद साल भर के प्रबंध के लिए प्राधिकरण का बजट छह करोड़ 55 लाख रुपये प्रस्तावित है। प्राधिकरण के बजट में सबसे ज्यादा सफाई व सैनिटेशन का खर्च शामिल है। मेला में सफाई और सैनिटेशन कार्यों के लिए कुल 3300 सफाई मित्रों को 24 घंटे तैनात किया जाएगा। उनके लिए सैनिटेशन कालोनी एवं बच्चों की खातिर आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक विद्यालय भी संचालित किया जाएगा।
सफाई मित्रों का वेतन प्रत्येक 15 दिनों में सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। सफाई मित्रों को वेतन व सफाई से संबंधित अन्य कार्यों के खर्च का भुगतान स्वच्छ कुंभ कोष से किया जाएगा। मेला में 23700 टायलेट की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए सात वेंडर लगाए गए हैं। सभी टायलेट 15 दिसंबर तक स्थापित कर दिए जाएंगे। दो हजार यूरिनल लगेंगे, जिसके लिए पांच वेंडर हैं। मेला के परेड मैदान में छह सामुदायिक कंटेनर टायलेट लगेंगे।
Magh Mela 2026 इसके साथ ही 25 हापर टिपर, 12 काम्पैक्टर, 8000 कूड़ेदान व 10 लाख लाइनर बैग के प्रबंध किए जा रहे हैं। मेलाधिकारी ऋषि राज ने बताया कि 15 दिसंबर तक टायलेट्स व यूरिनल्स क्रियाशील कर दिए जाएंगे। जबकि टिपर व काम्पैक्टर अभी से ही संचालित किए जा रहे हैं।
माघ मेला 2026 का विभागवार प्रस्तावित बजट
विभाग माघ मेला का प्रस्तावित बजट वर्ष पर्यंत सुविधा का बजट कुल बजट
प्रयागराज मेला प्राधिकरण 71 करोड़ 85 लाख छह करोड़ 55 लाख 78 करोड़ 40 लाख
उप्र पावर कार्पोरेशन 15 करोड़ 53 लाख 65 लाख 21 हजार 16 करोड़ 18 लाख
स्वास्थ्य विभाग दो करोड़ 22 लाख दो करोड़ 22 लाख
जल निगम निर्माण खंड दो 14 करोड़ 81 लाख 63 लाख 86 हजार 15 करोड़ 44 लाख
जल निगम निर्माण खंड एक एक करोड़ 27 लाख एक करोड़ 27 लाख
लोक निर्माण विभाग 10 करोड़ 42 लाख 10 लाख 10 करोड़ 52 लाख
सिंचाई विभाग बाढ़ खंड पांच करोड़ 63 लाख पांच करोड़ 63 लाख
योग एक अरब 22 करोड़ आठ करोड़ एक अरब 30 करोड़
