विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में दरिंदगी, परिवार के युवक ने 4 वर्षीय मासूम बालिका से किया दुष्कर्म, टाफी दिलाने के बहाने घर से ले गया था

Published: Sun, 05 Oct 2025 01:14 PM (IST)

समाज को कलंकित करने वाली घटना प्रयागराज के गंगापार स्थित मऊआइमा इलाके में हुई। यहां परिवार के ही एक युवक ...और पढ़ें

प्रयागराज में मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया है।
प्रयागराज में मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया है।

संसू, जागरण, हरिसेनगंज (प्रयागराज)। प्रयागराज के गंगापार स्थित मऊआइमा इलाके में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना हुई। चार वर्षीय मासूम बालिका से उसके परिवार का ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। बालिका को टाफी दिलाने के बहाने युवक उसे घर से ले गया था।

इस जघन्य वारदात के बाद पीड़ित मासूम की हालत गंभीर होने पर उसके परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद बालिका को एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि हालत गंभीर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में मिठाई व्यावसायी का खून से लथपथ मिला शव, डांडी का दशहरा मेला देखने गए थे, 4 तोले की सोने की जंजीर गायब

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक अपने ही परिवार की एक चार वर्षीय मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बना डाला। बताया जाता है कि शनिवार को देर शाम आरोपित ने टांफी दिलाने के बहाने एक कमरे में मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। इसके बाद एक कमरे में बंद कर उसके साथ दरिंदगी की।

जब मासूम बच्ची रोने और चिल्लाने लगी तो आरोपित उसे छोड़कर भाग निकला। पीड़ित मासूम बच्ची को स्वजनों ने खून से लथपथ अवस्था में देखा तो उसे ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Cyber Crime : साइबर ठगों का नया जाल, वाट्सएप व टेलीग्राम पर भेजे गए एप से कतई न करें शेयर ट्रेडिंग, निवेश में बरतें सावधानी

बालिका के परिवार के लोगों ने शनिवार देर रात घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। मासूम का पिता दिल्ली में रहकर काम करता है, जबकि घरवाले खेती करते हैं।