Prayagraj News : पूर्व ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमले में माफिया अतीक का गुर्गा सहित तीन गिरफ्तार, अन्य की पुलिस को तलाश
प्रयागराज में पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के गुर्गे जेपी दुबे विकास और सुनील को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सोनू कुमार की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पुलिस ने जेपी दुबे सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रयागराज। कौशांबी में चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार पर रविवार शाम को जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में सोनू ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया हे, जबकि फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने माफिया अतीक के गुर्गे जेपी दुबे, उसके सहयोगी विकास और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जानलेवा हमले में देर रात एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने जेपी दुबे सहित पांच नामजद और २० अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया था। एडीसीपी सिटी अभिजीत कुमार ने बताया कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कौशांबी में चायल का पूर्व ब्लाक प्रमुख है सोनू कुमार
रविवार शाम कौशांबी में चायल ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार पर जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से जख्मी साेनू अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कौशांबी के कोइलहा गांव निवासी सोनू कुमार की एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक जमीन है। उस पर कोर्ट से स्टे है। इसके बावजूद उस पर निर्माण कार्य हो रहा था। इसका पता चलने पर सोनू ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर शिकायत की। तब पुलिस ने मौके पर जाने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बड़ी घटना, चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर माफिया अतीक के करीबियों ने जानलेवा हमला किया, हालत गंभीर
जमीन के विवाद में किया गया हमला
पुलिस के कहने पर सोनू जब अपनी जमीन पर पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौज किया जाने लगा। विरोध करने पर असलहे से लैस युवकों ने लाठी, डंडा, लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।