विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में बड़ा हादसा, तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद बेकाबू पलटी कार, एक की गई जान, चालक पर केस

By RAJENDRA PRASAD YADAVEdited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 11 Nov 2025 01:31 PM (IST)

प्रयागराज के करेली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

प्रयागराज के करेली इलाके में दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद पलटी कार व जुटे लोग। जागरण

प्रयागराज के करेली इलाके में दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद पलटी कार व जुटे लोग। जागरण

HighLights

  1.  करेली के सी ब्लाक में मंगलवार सुबह हादसा

  2. कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के करेली के सी ब्लाक में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बेकाबू कार ने एक महिला समेत तीन लोगों को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गई। अस्पताल ले जाने पर एक महिला की मौत हो गई। करेली पुलिस ने आरोपित कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

डाक्टर की कार लेकर जा रहा था चालक 

शहर के करेली मुहल्ला के रहने वाले डाक्टर जुबैर की कार लेकर मंगलवार सुबह चालक शहबाज कहीं जाने के लिए निकला था। बी ब्लाक में वह पहुंचा था कि रफ्तार अधिक होने के कारण कार उससे अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे जा रहीं दो महिलाओं को टक्कर मारते हुए कार सड़क पर पलट गई। यह देखकर राहगीरों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायल महिलाओं को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने 55 वर्षीय विमला देवी को मृत घोषित कर दिया।

मरने वाली महिला करेली निवासी थी  

विमला देवी करेली इलाके के ही रहने वाली थी। उसके पति का निधन हो चुका है। वह दूसरों के घर पर झाड़ू-पोंछा करने और खाना बनाने का काम करती थी। मंगलवार सुबह वह अपने घर से पैदल जा रही थी। रिद्धि सिद्धि मंदिर के आगे बढ़ने पर हादसा हुआ।

कार चालक के खिलाफ मुकदमा 

उधर लोगों ने हादसा के बाद कार चालक शहबाज को पकड़ लिया। इसी बीच हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची करेली पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। मृतका के घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष करेली आशीष सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई।

पहले भी हो चुका है हादसा

इससे पहले राजरूपपुर में जगुवार कार से एक की मौत और सात लोग जख्मी हुए थे। कैंट में चौफटका पुल पर सफारी कार ने चार लोगों को कुचला था, जिसमें एक की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में हाई अलर्ट, दिल्ली में विस्फोट के बाद रेलवे और बस स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा, हर ट्रेन व बस की गहन चेकिंग

यह भी पढ़ें- इंदिरा मैराथन में 38 वर्ष से अटूट रिकार्ड, एथेलीट स्वरूप सिंह और सत्यभामा का जादू बरकरार, यहां देखें आंकड़े