यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maha Kumbh 2025: दुनियाभर में पहुंचेगी महाकुंभ की भव्यता, महाकवरेज करेगी 82 देशों की मीडिया
Maha Kumbh 2025 महाकुंभ 2025 में आध्यात्मिकता और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। दुनिया भर के 82 देशों ...और पढ़ें

HighLights
- परेड मैदान में बन रहा इंटरनेशनल मीडिया हाउस और मीडिया सेंटर
- देश भर के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया के खुल रहे कार्यालय
11 या 12 जनवरी तक पहुंच जाएंगे ज्यादातर मीडिया समूह
संभलकर! नैनीताल में पर्यटकों को निशाना बना रहे अपराधी, पुलिस ने एक को दबोचा; तब सामने आया सच
.jpg)
महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य लाभ कमाएं पुलिसकर्मी: डीआइजी
कौशांबी: डीआइजी यातायात सुनील कुमार सिंह ने महाकुंभ को लेकर जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रूट डायवर्जन प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण भी किया। पुलिस आफिस में बैठक के दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों की सेवा भाव कर पुण्य लाभ लेने का मंत्र भी दिया।
पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ सुनील कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस आफिस में बैठक के दौरान कहा कि कौशांबी के रास्ते महाकुंभ जाने वाले आस्थावानों की पुलिस फोर्स सेवा करे। तीर्थयात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
जहां भी श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है, वहां बिजली, पानी, शौचालय, पेयजल व गर्म बिस्तर के साथ अलाव का भी इंतजाम कर दिया जाए। पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश देते हुए प्रमुख स्नान पर्वों के दिन किए जाने वाले रूट डायवर्जन की जानकारी ली।
कहा कि महाकुंभ के दौरान जवान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सहायता के लिए तत्पर रहें। प्रयागराज जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात जनेश्वर प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह आदि मौजूद रहे।