विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जावेद उर्फी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे, 37 वर्ष राजनीति में रहे सक्रिय

By SHARAD DWIVEDIEdited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 13 Nov 2025 02:03 PM (IST)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जावेद उर्फी का निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और लखनऊ ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जावेद उर्फी का कैंसर बीमारी से निधन हो गया है। फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जावेद उर्फी का कैंसर बीमारी से निधन हो गया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. वर्ष 1988 से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे जावेद उर्फी 

  2. प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा उनका जनाजा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जावेद उर्फी का गुरुवार प्रातः लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। वह कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। उनके पुत्र जनाजा लेकर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जनाजा मुस्तफा कंपलेक्स के पीछे वाली मस्जिद में सीधे आएगा, जहां असर की नमाज के बाद उन्हें काला डंडा कब्रिस्तान 60 फिट रोड में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

वर्ष 2022 तक कांग्रेस में रहे सक्रिय

जावेद उर्फी  वर्ष 1988 से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे। कैंसर की बीमारी से जूझने के पूर्व वर्ष 2022 तक कांग्रेस के लगभग सभी कार्यक्रमों में शरीक रहते थे। धरना-प्रदर्शन, आंदोलन अथवा चुनावी सभा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे।

पहले जोनल प्रवक्ता थे

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर भी आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में समय-समय पर वे भाग लेते रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तत्कालीन अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी के कार्यकाल में वर्ष 2009-2012 के दौरान पहले जोनल प्रवक्ता तथा बाद में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता (उर्दू विभाग) बनाए गए थे। जावेद वर्ष 2023 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निर्वाचित हुए थे। कैंसर की बीमारी के कारण पिछले करीब दो वर्षों से राजनीति में पूरी तरह से निष्क्रिय थे। उनका इलाज दिल्ली और लखनऊ में लगातार चलता रहा। 

इन गणमान्य लोगों ने जताया शोक

संसद सदस्य उज्जवल रमण सिंह शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी, शेखर बहुगुणा, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अशफाक अहमद, मुकुंद तिवारी, तस्लीमुद्दीन गौहर काजमी, मानस शुक्ला, जिया उबेद, अनूप त्रिपाठी, हसीब अहमद,  शाहनवाज कुरैशी, अजय श्रीवास्तव आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।

यह भी पढ़ें- पुलिया टूटने से नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, स्टेयरिंग में फंसकर चालक की दर्दनाक मौत, प्रयागराज के हंडिया में हादसा

यह भी पढ़ें- संगम नगरी में चाकूबाजी की घटना, रिटायर्ड बैंक कर्मचारी पर हमला, लूट की कोशिश, आरोपित निकले पड़ोस के दो नाबालिग लड़के