Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुलासा: दिल्ली से लाकर पति ने ही किया था पत्नी का कत्ल, बेटों की मदद से पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 03:23 PM (IST)

    प्रयागराज में एक महिला की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने दिल्ली से आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके दूसरी महिला से संबंधों के बारे में पता चल गया था जिसके चलते उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। केस का सुलझाने में मृतका के बेटे ने मदद की।

    Hero Image
    महिला के पति ने ही किया था खून। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

    संवाद सूत्र, झूंसी। आजाद नगर मुहल्ले में किराये पर कमरा लेकर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दूसरी महिला से संबंध होने की जानकारी उसकी पत्नी मीनाक्षी वाल्मिकी (45) को हो गई थी। वह विरोध करती थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए महाकुंभ में स्नान कराने के बहाने यहां ले आया और फिर उसका कत्ल कर दिया। इस उलझी गुत्थी को सुलझाने में मृतका के बेटे अश्वनी ने पुलिस की मदद की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार सुबह एक लड़का झूंसी थाने पहुंचा। उसने बताया कि वह दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला अश्वनी है। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह को फोटो दिखाते हुए बताया कि यह उसकी मां मीनाक्षी हैं। 19 फरवरी को उसके पिता अशोक ने उसे फोन कर बताया कि महाकुंभ मेला में मीनाक्षी खो गई है। दूसरे दिन शाम को वह यहां पहुंचा। प्रयागराज जंक्शन के आसपास के थानों में गया तो वह मौजूद पुलिसकर्मियों ने फोटो देखकर बताया कि इसी चेहरे की एक महिला की झूंसी में हत्या हुई है।

    वहां जाकर पता करो, जिस पर वह यहां आया है। उपेंद्र प्रताप सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस में रखी महिला की लाश दिखाई तो वह रोने-बिलखने लगा। बताया कि शव उसकी मां का है। इसके बाद उससे कहा गया कि वह अपने पिता अशोक को फोन करके बहाने से बैरहना के पास बुलाए। अश्वनी ने ऐसा ही किया और फिर अशोक आ गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई।

    बेटों की मदद से पुलिस ने महिला की हत्या का केस सुलझाया। जागरण


    इसे भी पढ़ें- Vindhya Expressway अब मां विंध्यवासिनी-बाबा विश्वनाथ और तीर्थ राज प्रयागराज की राह करेगा आसान

    एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली में सफाईकर्मी है। 17 फरवरी को दिल्ली से महाकुंभ स्नान के लिए पत्नी को लेकर निकला था। 18 फरवरी की देर रात कमरे की तलाश में उसकी मुलाकात सुरेंद्र बिंद से हुई। सुरेंद्र ने अपने मौसी के बेटे संजय का कमरा पांच सौ रुपये में किराये पर दिलवाया था।

    भोर में पत्नी जब बाथरूम में गई तो वहीं पर चाकू से उसके गर्दन पर प्रहार कर उसे मार डाला और वहां से भाग निकला था। उसका एक महिला से संबंध है और इसका मीनाक्षी विरोध करती थी, जिस कारण उसे रास्ते से हटाया।

    इसे भी पढ़ें- महादेव के शहर में नाइट बाजार का अस्तित्व होगा खत्म, अब बनेगा इतिहास

    बेटे अश्विनी, आदर्श व आशीष को फोन कर बताया कि मीनाक्षी मेले में कहीं गुम हो गई है। यह भी बताया कि करीब दो माह पहले मीनाक्षी की हत्या करने के लिए उसे वह हरिद्वार लेकर गया था, लेकिन वहां वह अपने मकसद में सफल नहीं हो पाया था।

    comedy show banner
    comedy show banner