Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिर कब तैयार होगी बाढ़ से नुकसान की सर्वे रिपोर्ट, मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं प्रयागराज के पीड़ित लोग

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 03:38 PM (IST)

    प्रयागराज में गंगा-यमुना की बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। करोड़ों की क्षति हुई है घर और फसलें बर्बाद हो गई हैं। मुआवजे के इंतजार में किसान हैं लेकिन सर्वे में देरी हो रही है। इस पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। जल्द ही मुआवजे का वितरण करने की बात कही गई है।

    Hero Image
    प्रयागराज में गंगा-यमुना बाढ़ सर्वेक्षण में देरी के लिए डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा और यमुना में दो माह में पांच बार आई बाढ़ से करोड़ों का नुकसान हुआ है। मुआवजा के लिए किसान आस लगाए हुए हैं। पांच बार की बाढ़ में एक की भी अब तक सर्वे रिपोर्ट नहीं तैयार हो सकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ से काफी नुकसान हुआ

    डीएम मनीष कुमार वर्मा इस बाबत जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार तक लगा चुके हैं। पांच बार की बाढ़ में काफी नुकसान बताया गया है। सबसे ज्यादा शहर में तटीय क्षेत्रों स्थित घरों तथा उनमें रखे सामान को नुकसान हुआ है। खिड़कियों के शीशे से लेकर दीवार क्रैक हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बाढ़ का कहर, करोड़ों रुपये का नुकसान, जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा

    पांचवीं बार बाढ़ का पानी अभी भी है

    जुलाई से ही गंगा और यमुना में बाढ़ आना शुरू हुई थी। अगस्त के पहले सप्ताह में तो दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर चली गई थीं। सभी बार बाढ़ का पानी का समय तक टिका था। पांचवी बार की बाढ़ का पानी अब भी टिका है। इसके कारण सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ है।

    इन तहसीलों के गांवों में नष्ट हुई हैं फसलें

    गंगा, यमुना, टोस, बेलन, गोरमा नदियों के किनारे के गांवों की खेती चौपट हो गई। खड़ी धान व दलहन की फसलें हफ्तों पानी में डूबीं होने के कारण गल गईं। खेतों में कुछ बचा ही नहीं है। गंगा, यमुना व टोंस से घिरे करछना तहसील के 22, गंगा व टोंस तथा बेलन के किनारे मेजा के 14, बारा तहसील के 12, कोरांव के 10, सोरांव के 11, फूलपुर के 18, हंडिया के चार व सदर के आठ गांवों की फसलें नष्ट हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में चौक की गलियों में पिंटू की 'फ्राई टमाटर चाट' का है जादू, यहां आएं तो लजीज स्वाद लेना न भूलें

    एक हफ्ते में आएगी रिपोर्ट, फिर दिया जाएगा मुआवजा

    एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट के लिए सभी एसडीएम व तहसीलदार को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस हफ्ते रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद मुआवजा वितरण कर दिया जाएगा।

    अब तेजी से घटेगा गंगा-यमुना का जलस्तर, राहत शिविर बंद

    गंगा और यमुना का जलस्तर अब तेजी से घटने की उम्मीद है। पिछले पांच दिनों से बेहद धीमी गति से दोनों नदियों का पानी घट रहा था। रविवार रात गंगा का जलस्तर 82.90 मीटर तो यमुना का जलस्तर 82.30 मीटर था। अभी बंधवा वाले बड़े हनुमानजी अब भी जलमग्न हैं। अलबत्ता बाढ़ राहत शिविर बंद हो गए हैं। चार शिविरों में रविवार दोपहर भोजन दिया गया मगर शाम तक पीड़ित घरों को लौट गए। सिर्फ कैंट विवाह घर में दो परिवार रह गए हैं, जो सोमवार तक घर लौट जाएंगे।