Maha Kumbh 2025: स्नान के बाद वापसी के लिए 2500 रोडवेज बसें आरक्षित, यहां पढ़ें इनका पूरा शेड्यूल
Maha Kumbh में स्नान के बाद वापसी के लिए 2500 रोडवेज बसें आरक्षित की गई हैं। पूर्वी उत्तर-प्रदेश से आने वाली भारी भीड़ के लिए झूंसी से सर्वाधिक बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा नौ अस्थायी बस स्टेशनों पर बसें रिजर्व की जा रही हैं। यूपी के सभी जिले व आठ राज्यों की सीमाओं से सात हजार बसों के संचालन की तैयारी की गई है।
जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। (Maha Kumbh 2025) वसंत पंचमी पर रोडवेज ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने वाली भारी भीड़ के लिए झूंसी से सर्वाधिक बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा यहां पर सर्वाधिक संख्या में बसों को रिजर्व भी किया जा रहा है। केवल झूंसी अस्थायी बस अड्डे के लिए पांच स्टेशनों पर 1585 बसें आरक्षित कर दी गई हैं।
वहीं, सभी नौ अस्थायी बस स्टेशन पर 2500 हजार बसें आरक्षित होंगी। झूंसी से 1500 बसें, लखनऊ के लिए बेला कछार में 600 बसें, कानपुर के नेहरू पार्क बस स्टेशन पर 300 बसें और मीरजापुर-बांदा आदि के लिए लेप्रोसी में 100 रोडवेज बसें आरक्षित हैं।
यूपी के सभी जिले व आठ राज्यों की सीमाओं से सात हजार बसों के संचालन की तैयारी की गई है, इन्हें लगातार चलाया जाएगा। जैसे ही भीड़ बढ़ेगी आरक्षित बसों को भी मैदान में उतार दिया जाएगा। कोशिश यही होगी कि किसी भी स्थिति में तेजी के साथ श्रद्धालुओं को शहर से बाहर निकाला जाए और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया जाए।
Maha Kumbh 2025 में श्रद्धालु सुगमता से आए और नहाकर चलते रहे। -राजू पवार
रविवार को दिन भर रोडवेज अधिकारी अपनी तैयारियों को परखते रहे। वसंत पंचमी के लिए रोडवेज की नौ पार्किंग शहर के बाहर बनाई गई है। इसमें तीन पार्किंग यथा बेला कछार प्रथम, द्वितीय व रिजर्व के नाम से रखी गई हैं। नेहरू पार्क बस स्टेशन, झूंसी, दुर्जनपुर, सरस्वती द्वार, लेप्रोसी व सरस्वती हाईटेक सिटी पार्किंग बनाई गई है।
इसे भी पढ़ें- गुजरात में खुदाई के दौरान मिला डायनासोर का 'अंडा' लाया गया Mahakumbh, प्रदर्शनी में देखने वालों की जुटी भीड़
पूर्वी यूपी के लिए आरक्षित की गई बसें
झूंसी कटका में 912, क्षेत्रीय कार्यशाला झूंसी में 140, सिविल लाइंस कार्यशाला झूंसी 45, दुर्जनपुर 265, पटेल बाग में 223 बस आरक्षित की गई है। इसके अलावा सरस्वती गेट अस्थायी बस स्टेशन झूंसी में 227 बसें आरक्षित रहेंगी।
Maha Kumbh 2025 संगम तट पर भगवा धारी छत्तीसगढ से आये श्रद्वालुओं द्वारा पूजा अर्चना करते।- राजू पवार
दो मिनट पर शटल बसें
शटल बसों का संचालन प्रत्येक दो मिनट में होगा। रविवार को इस बसों से 65 हजार से अधिक यात्रियों ने निश्शुल्क यात्री की। सोमवार को सवा लाख से अधिक यात्रियों के इनसे यात्रा करने की संभावना है।
शहर के अंदर आने के लिए कहां मिलेगी शटल बस
मार्ग | कहां से कहां तक | बसों की संख्या |
वाराणसी मार्ग | हबूसा मोड़ से अंदावा | 45 |
जौनपुर मार्ग | फूलपुर से अंदावा | 107 |
मीरजापुर मार्ग | सरस्वती हाईटेक सिटी से लेप्रोसी | 20 |
मीरजापुर मार्ग | सरस्वती हाईटेक सिटी से पूर्वी सरस्वती हाईटेक पश्चिमी | 12 |
चित्रकूट मार्ग | धनुहा ग्राम से लेप्रोसी | आठ |
चित्रकूट मार्ग | लेप्रोसी से धनुहा ग्राम | आठ |
चित्रकूट मार्ग | गोहनिया से लेप्रोसी | 26 |
रीवा मार्ग | चाकघाट से लेप्रोसी | 26 |
- | बेला कछार से भारत स्काउट गाइड | 63 |
अयोध्या मार्ग | शिवगढ़ से भारत स्काउट गाइड | 60 |
लखनऊ मार्ग | नवाबगंज से भारत स्काउट गाइड | 50 |
- | नेहरू पार्क से हिंदू हास्टल | 50 |
कानपुर मार्ग | पूरामुफ्ती से हिंदू हास्टल | 75 |
रोडवेज बसें कहां मिलेंगी
अस्थायी बस स्टेशन का नाम और बसों के मार्ग का विवरण
- झूंसी बस स्टेशन : दोहरीघाट, बड़हलगंज, गोला, उरुवा, खजनी, सीकरीगंज, गोरखपुर मार्ग और आजमगढ़, मऊ, बलिया व संबद्ध मार्ग।
- सरस्वती गेट बस स्टेशन : बदलापुर, टांडा, पदमपुर, कमरियाघाट, वाराणसी और संबद्ध मार्ग।
- नेहरू पार्क बस स्टेशन : कानपुर, फतेहपुर, आगरा, दिल्ली, कौशांबी और संबद्ध मार्ग।
- बेला कछार बस स्टेशन : रायबरेली, लखनऊ, बरेली, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बहराइच और संबद्ध मार्ग।
- सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी : विंध्याचल, मिर्जापुर, शक्तिनगर और संबद्ध मार्ग।
- लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन : बांदा, चित्रकूट, रीवा, सीधी व संबद्ध मार्ग।
Maha Kumbh 2025: संगम में हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़।- राजू पवार।
अतिरिक्त रणनीति
- बेली कछार बस स्टेशन : मेला प्रशासन नेहरू पार्क बस स्टेशन बंद होने पर यहां से चलने वाली बसें बेली कछार से चलेंगी।
- दुर्जनपुर बस स्टेशन : अगर मेला प्रशासन झूंसी बस स्टेशन बंद करता है तो वहां से संचालित बसें दुर्जनपुर से चलेंगी।
- सूबेदारगंज और सिविल लाइंस : आपात स्थिति और आवश्यकता पड़ने पर यहां से भी चलाई जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: बसंत पंचमी के लिए नए सिरे से भीड़ प्रबंधन, संगम पर विशेष ध्यान; श्रद्धालुओं की सुरक्षा का रखा जाएगा खास ध्यान
किस रूट की कहां से मिलेगी ट्रेन
- नैनी व प्रयागराज जंक्शन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मीरजापुर, चुनार की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।
- प्रयागराज जंक्शन: कानपुर, भरवारी, सिराथू ,खागा, फतेहपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।
- प्रयागराज जंक्शन, नैनी व छिवकी स्टेशन: जबलपुर, मानिकपुर, शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, सतना, झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।
- प्रयाग व फाफामऊ स्टेशन: फूलपुर, भदोही, लालगंज, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, ऊंचाहार, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, अयोध्या धाम की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।
- रामबाग व झूंसी स्टेशन: ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, मऊ, बलिया, भटनी, गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।