यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ भगोड़ा गुलशन यादव... सूचना देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा... पोस्टर कुंडा में चस्पा
प्रतापगढ़ में 56 मुकदमों के चलते एक लाख के इनामी सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव के पोस्टर कुंडा की ...और पढ़ें

प्रतापगढ़। जिले के कुंडा में एक पोस्टर लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। यह पोस्टर प्रतापगढ़ जिले के समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव से जुड़ा हुआ है। यह पोस्टर कुंडा में दीवारों पर चस्पा किए गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी इसे प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि प्रसारित वीडियो की सत्यता की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता।
56 मुकदमों के चलते एक लाख के इनामी घोषित किए गए सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव के पोस्टर कुंडा में कुछ दीवारों पर चिपकाए गए हैं। इस पर लिखा है इनामी अपराधी, सपा जिलाध्यक्ष भगोड़ा है, पकड़ कर लाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
पोस्टर शनिवार दोपहर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। लोगों ने कौतूहल के कारण जाकर देखा तो एक्सिस बैंक के बगल दीवार पर पोस्टर लगा मिला। लोग उसकी फोटो खींचकर एक दूसरे को शेयर करने लगे। पोस्ट में कोई प्रिंट लाइन नहीं दिख रही है। सपा नेता का पोस्टर लगाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
इस संबंध में कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि इनामी अपराधी गुलशन की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस लगातार कर रही है। उसका उसका पोस्टर लगने की जानकारी मिली है। इसे पुलिस ने नहीं लगवाया है, पता लगाया जा रहा है कि यह किसने किया है।
