Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की ट्रेनिंग कर रहे प्रतापगढ़ के युवक पर केस दर्ज, उसने ऐसा क्या कर दिया कि किशोरी ने आत्महत्या कर ली

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 08:37 PM (IST)

    प्रतापगढ़ के सांगीपुर क्षेत्र में एक किशोरी ने युवक द्वारा शादी से इनकार करने पर आत्महत्या कर लिया। किशोरी के भाई ने आरोपित शिवांश शुक्ल पर दुष्कर्म और शादी का झांसा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित मऊ में पुलिस की ट्रेनिंग कर रहा है।

    Hero Image
    प्रतापगढ़ में शादी से इंकार करने पर किशोरी ने आत्महत्या कर लिया।

    संवाद सूत्र, जागरण, सांगीपुर (प्रतापगढ़)। जनपद के सांगीपुर इलाके में लोमहर्षक घटना हुई। एक गांव की किशोरी ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इसकी वजह भी जान लें। प्रेमी युवक द्वारा शादी से इन्कार करना बताया जा रहा है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित इन दिनों पुलिस की ट्रेनिंग कर रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांगीपुर क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। किशोरी का गांव के ही शिवांश शुक्ल पुत्र संतोष शुक्ल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शिवांग के शादी से इन्कार करने से किशोरी परेशान थी। उसने सोमवार सुबह साढ़े सात बजे घर के अंदर कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। मौत की जानकारी होने पर स्वजन में चीख पुकार मच गई।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ के जेठवारा में लूट, महिला की आवाज निकालकर नकाबपोश बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलवाया, असलहे के जोर पर लाखों लूटे

    किशोरी के भाई ने आरोपित शिवांश शुक्ल के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर बहन के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह किशोरी की आरोपित से बातचीत हुई तो उसने शादी करने से मना कर दिया था। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

    परिवार के सदस्यों के अनुसार आरोपित इस समय मऊ में पुलिस की ट्रेनिंग कर रहा है। किशोरी चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके एक बड़ा भाई है। पिता मुंबई में टैक्सी चालक हैं। सूचना पर वह घर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- कुख्यात गोतस्कर मुजफ्फर गैंग का सक्रिय सदस्य प्रयागराज में गिरफ्तार, 25 हजार के इनामी का कई जिलों में है नेटवर्क

    किशोरी के मौत की जानकारी होने पर एएसपी पश्चिमी संजय राय, सीओ आशुतोष मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसओ मनीष त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।