Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: प्रतापगढ़ में दूसरी बार मैदान में होंगे भाजपा सांसद संगम लाल, ऐसा है राजनीतिक सफर

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:29 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 समाजवादी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्नेटी ने भी प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर पत्ता खोल दिया। लगातार दूसरी बार प्रतापगढ़ सीट से सांसद संगम लाल गुप्ता पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। उनको लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। नाम का एलान होते ही संगम लाल के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    Hero Image
    प्रतापगढ़ में दूसरी बार मैदान में होंगे भाजपा सांसद संगम लाल

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 51 सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इन्हीं में से एक सीट प्रतापगढ़ लोकसभा सीट।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के बाद अब भाजपा ने भी 39, प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर पत्ता खोल दिया। लगातार दूसरी बार प्रतापगढ़ सीट से सांसद संगम लाल गुप्ता पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। उनको लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।

    टिकट कटने की अटकलों पर लगा विराम

    शनिवार शाम इसकी घोषणा के साथ ही टिकट मिलने-कटने की अटकलों पर विराम लग गया। टिकट मिलने से संगम के समर्थकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

    ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

    कटरा मेदनीगंज के रहने वाले संगम ने अपना दल से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। 2017 में प्रतापगढ़ सदर से विधायक चुने गए थे। जब 2019 का लोकसभा चुनाव आया तो वह भाजपा में चले गए और पार्टी ने इनको टिकट दे दिया। वह 4,36,291 वोट हासिल किए थे। रनर रहे बसपा-सपा संयुक्त प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी 3,18,539 वोट पाए थे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप पर भाजपा ने छठी बार फिर जताया भरोसा- जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव?