Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप पर भाजपा ने छठी बार फिर जताया भरोसा- जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव?

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:04 PM (IST)

    2014 के लोकसभा चुनाव में फिर से पार्टी ने उनको प्रत्याशी बनाया जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी वह विजयी रहे। कुल मिलाकर पांच बार वह सांसद बने। पहली बार केंद्र सरकार में उनको लघु सूक्ष्म उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री का ओहदा दिया गया। भाजपा ने उन पर फिर भरोसा जताते हुए उनको टिकट थमा दिया है।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप पर भाजपा ने छठी बार फिर जताया भरोसा

    जागरण संवाददाता, उरई : जालौन-गरौठा-भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने फिर से भानुप्रताप वर्मा पर अपना भरोसा जताया है। वर्तमान में वह केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। भानु प्रताप इस सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं। छठवीं बार उनको फिर से पार्टी ने मौका दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची शनिवार की शाम को जारी कर दी। इस बार भी जालौन-गरौठा-भेगनीपुर संसदीय क्षेत्र से वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा को टिकट दिया है। 1991 में राम लहर आने के बाद 1996 में भानु प्रताप वर्मा पहली बार इस सीट से चुने गए थे।

    इसके बाद 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने उनको मौका दिया और वह चुनाव जीत गए। इसके बाद 2004 में वह एक बार फिर से सांसद चुने गए। 2009 के लोकसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से शिकस्त खा गए लेकिन पार्टी का भरोसा उन पर बना रहा।

    2014 के लोकसभा चुनाव में फिर से पार्टी ने उनको प्रत्याशी बनाया जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी वह विजयी रहे। कुल मिलाकर पांच बार वह सांसद बने। पहली बार केंद्र सरकार में उनको लघु, सूक्ष्म, उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री का ओहदा दिया गया। भाजपा ने उन पर फिर भरोसा जताते हुए उनको टिकट थमा दिया है। एक बार वह कोंच विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं।