Pilibhit Tiger Reserve: कड़ाके की ठंड और रास्ते में चलहकदमी करता बाघ...रोमांच से भर उठे सफारी करने आए पर्यटक
Pilibhit Tiger Reserve पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नाम सुनते ही पर्यटकों के मन में यहां पर पहुंचने की जिज्ञासा उत्पन्न हो जाती है। इसी जिज्ञासा को लेकर जब पर्यटक यहां आते हैं तो उन्हें यहां के नजारे बहुत ही सुंदर लगते हैं। जंगल सफारी के लिए निकले पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। जंगल के भीतर विभिन्न प्रकार के वन्यजीव भी देखे। बाघों के नजारों ने पर्यटकों को खूब आकर्षित किया।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Pilibhit News: शीतलहर के बीच टाइगर रिजर्व पर्यटकों से खूब गुलजार हो रहा है। सुबह और अपराह्न दोनों शिफ्टों में जंगल में विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। चूका और सप्त सरोवर पर विभिन्न प्रकार की सभी हट 15 जनवरी तक के लिए बुक हो चुकी हैं। टाइगर रिजर्व के आसपास बने होम स्टे भी पर्यटकों से गुलजार हो रहे हैं।
सोमवार सुबह सर्दी और कोहरे के बीच ही टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस परिसर में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे यहीं से सफारी वाहन बुक कराकर पर्यटक जंगल की सैर करने के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान पंद्रह सफारी वाहनों में 90 पर्यटकों के काफिले जंगल के विभिन्न स्थानों की तरफ सैर करने के लिए निकल पड़े। सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान कई जगह विभिन्न तरह के वन्यजीवों के दीदार हुए। नहर की कच्ची पटरी पर एक बाघ भी घूमता हुआ देखा गया। बाघ को देखते ही पर्यटक रोमांचित हो उठे।
नए साल पर तमाम पर्यटकों ने की टाइगर रिजर्व की सैर
विगत 31 दिसंबर से ही टाइगर रिजर्व में पर्यटक उमड़ने लगे थे। नए साल का पहला दिन तमाम पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर करते हुए बिताया। उसके बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों से पर्यटक लगातार यहां आ रहे हैं। पर्यटकों के रुझान से सफारी वाहनों के चालक, गाइड के साथ ही विभिन्न स्थलों पर कैंटीन संचालित करने वालों के अलावा होम स्टे संचालक भी काफी खुश नजर आ रहे। क्योंकि उनकी कमाई इन दिनों खूब बढ़ गई है।

सुविधाएं बढ़ने के साथ बढ़ रहा पर्यटन
प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह के अनुसार यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है। सुविधाएं बढ़ने के साथ ही पर्यटन भी बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ेंः 'देह व्यापार कराना चाहता है पति, कहता है दूसरों से संबंध बनाओ...' पत्नी के आरोपों से बरेली पुलिस भी हैरान
ये भी पढ़ेंः प्यार, शादी और तकरार! कैला देवी की पैदल यात्रा में परवान चढ़ी मोहब्बत; ससुराल में बंदिशें लगीं तो...
शारदा डैम के किनारे जलीय जीव मस्ती करते दिखे
पर्यटक शारदा सागर डैम के किनारे पहुंचे तो वहां पर ऊदबिलाव का परिवार पानी में मस्ती करता नजर आया। उछल कूद कर रहे जलीय जीवों को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। यहां के हरे भरे जंगलों को देखकर पर्यटक यहां की खूब प्रशंसा करते हैं। रेंजर सहेंद कुमार के अनुसार टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बहुत से वन्यजीव हैं। इसी लिए यहां पर पर्यटक यहां खूब आते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।