प्यार, शादी और तकरार! कैला देवी की पैदल यात्रा में परवान चढ़ी मोहब्बत; ससुराल में बंदिशें लगीं तो...
कैला देवी की पैदल यात्रा के दौरान मिले युवक-युवती ने शादी कर ली लेकिन ससुराल में रहने पर बंदिशें पसंद नहीं आईं। पति पर मायके चलकर रहने का दबाव बनाने लगी। पति नहीं तैयार हुआ तो ससुराल छोड़ मायके चली गई। पुलिस से पति की शिकायत कर दी। परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी को समझाया गया। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई।

जागरण संवाददाता, आगरा। कैला देवी पैदल यात्रा के दौरान जगदीशपुरा के रहने वाले युवक-युवती को एक दूसरे से प्रेम हो गया। देवी के सामने दोनों ने शादी कर ली। ससुराल आने के बाद युवती को मायके की याद आने लगी। पति पर मायके चलकर रहने का दबाव बनाने लगी। पति नहीं तैयार हुआ तो ससुराल छोड़ मायके चली गई। पुलिस से पति की शिकायत कर दी। परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी को समझाया गया। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई।
12 दंपतियों के बीच सुलह कराने में मिली कामयाबी
काउंसलर डा.अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को परामर्श केंद्र में 25 दंपतियों के बीच विवादों को सुलझाने का प्रयास किया। इसमें से 12 दंपतियों के बीच सुलह कराने में सफलता मिली है। जगदीशपुरा क्षेत्र के युवक-युवती बीते वर्ष राजस्थान के करौली स्थित कैला देवी मंदिर की पैदल यात्रा के लिए गए थे। लंबा सफर साथ तय करने के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। यात्रा से लौटने के दौरान दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।
ससुराल में रहने पर बंदिशें पसंद नहीं
ससुराल में रहने के दौरान बंदिशें युवती को पसंद नहीं आईं। वो पति से उसके साथ मायके चलकर रहने की जिद कर ली। पति अपने परिवार को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। गुस्से में पत्नी मायके चली गई। तीन महीने मायके रहने के बाद पति की शिकायत पुलिस से कर दी। काउंसलिंग के दौरान पत्नी को समझाया गया। शादी के बाद ससुराल में रहने की परंपरा के बारे में बताया गया। दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
पत्नी बनना चाहती थी पुजारिन
शाहगंज क्षेत्र की युवती की 15 वर्ष पहले राजपुर चु्ंगी के युवक से शादी हुई थी। पति और सास घर के पास के मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। पत्नी चाहती थी कि पति उसे भी मंदिर में पुजारिन बनाए। दोनों साथ में मंदिर जाएं। पति ने फिलहाल ऐसा करने से मना कर दिया। पत्नी आठ माह पूर्व मायके चली गई। दोनों की काउंसलिंग कराई गई। पति ने पत्नी को भी मंदिर की सेवा करने आने देने का वादा किया। इसके बाद दोनों साथ रहने को तैयार हो गए।
ये भी पढ़ेंः 'देह व्यापार कराना चाहता है पति, कहता है दूसरों से संबंध बनाओ...' पत्नी के आरोपों से बरेली पुलिस भी हैरान
ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: 'न तो संत प्रेमानंद को भक्त देख सकेंगे और न ही सुन सकेंगे' आखिर क्यों बोलने पड़े ये कड़े शब्द
आते हैं अजब−गजब मामले
हाल ही के दिनों में एक अजब गजब मामला सामने आया था जब इंजीनियर पत्नी से एमए पास पत्नी ने कार की डिमांड रखी थी। डिमांड पूरी न हाेने पर पत्नी मायके में रहने लगी थी। काउंसलर ने समझाकर दोनों को एकसाथ रहने के लिए राजी किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।