यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pilibhit: बरेली- हरिद्वार हाईवे किनारे पैदल टहल रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत, एक माह पहले ही हुई थी शा
पीलीभीत बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे के किनारे टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारकर कुचला। इस हादसे ...और पढ़ें

पीलीभीत, जागरण टीम : बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे के किनारे टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारकर कुचला। इस हादसे में पैदल टहल रहे युवक की मृत्यु हो गई। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
बाइक की टक्कर से सड़क किनारे चल रहे युवक की मौत
अमरिया थाना क्षेत्र में बरेली- हरिद्वार नेशनल हाईवे बीते शुक्रवार को देर रात लगभग दस बजे गांव कैंचू टांडा निवासी सुजीब अहमद खाना खाने के बाद टहलने के लिए हाईवे किनारे निकला था। वह सड़क किनारे टहल रहा था। इसी दौरान पुत्तन पोल्ट्री फार्म के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल टहल रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सहित पैदल चलने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार शाहजहांपुर निवासी कन्हैया नामक युवक है। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर सुजीब अहमद को स्वजन बरेली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में कन्हैया की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मृतक सुजीब की एक माह पहले ही हुई थी शादी
मृतक सुजीब अहमद की एक माह पहले आयशा बी के साथ शादी हुई थी। पति की अचानक मृत्यु हो जाने से आयशा बी बदहवास हो गई। मृतक दो भाई थे। पिता की नौ माह पहले मौत हो चुकी है। मृतक की मां बिलकीस और छोटी बहन नजराना का रो रो कर बुरा हाल है।
