विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hathras News: गुरुग्राम से एटा आ रही ओला कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच घायल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 10 Jun 2023 01:25 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 01:36 PM (IST)

Hathras News ओला कार से घर आ रहा था युवक। कार में सवार थे रिश्तेदार। ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के ...और पढ़ें

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी।
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी।

संसू, सिकंदाराऊ-हाथरस। गुड़गांव से एटा जा रही ओला कार शनिवार की तड़के जीटी रोड पर हुसैनपुर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राला में जा घुसी। कार में 7 लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। मृतक एटा और कासगंज के निवासी हैं। पांच लोगों का सीएचसी पर उपचार कराया गया। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

गुड़गांव में चलाता है ओला कार

एटा की कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी कुलदीप सिंह गुड़गांव में में ओला कार चलाता है। ओला की स्विफ्ट कार से वह गांव जा रहा था। कार कुलदीप चला रहा था। साथ में बहन रानी व करीना, भाई करन, कासगंज के नदरई में ब्याही तीसरी बहन सरोज पत्नी श्यामबाबू, भांजे प्रवीन, प्रदीप सवार थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे सिकंराराऊ से थोड़ा पहले गांव रतनपुर-हुसैनपुर के पास उनकी कार सामने चल रह ट्रैक्टर-ट्राला से जा टरकाई।

कार बुरी तरह से हुयी क्षतिग्रस्त

ट्रैक्टर-ट्राला में ईंट भरी हुई थी। तेज गति होने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी घायलों को सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया। इसमें कुलदीप और प्रवीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए जीटी रोड पर आवागमन बाधित हो गया।