Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'औरंगजेब विपक्षी दलों के नेताओं की आत्मा में बसा', पीलीभीत के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने साधा निशाना

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 02:50 PM (IST)

    Pilibhit News योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए पीलीभीत के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि औरंगजेब अपने कर्मों की वजह से दफन हो चुका है लेकिन अब वह विपक्षी नेताओं की आत्मा में बसा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता थी लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास की धारा बह रही है।

    Hero Image
    पीलीभीत में प्रेस कांफ्रेंस में जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख बाएं से दूसरे।

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उपलब्धियां बताने के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि औरंगजेब अपने कर्मों की वजह से बहुत पहले दफन हो चुका है। अब वह विपक्षी नेताओं की आत्मा में बसा है। इसीलिए गाहे बगाहे विपक्षी नेता उसका बखान करने लगते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में हुई प्रेस कांफ्रेंस में जनपद के प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले तक प्रदेश में अराजकता का माहौल था। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी। विकास पूरी तरह चौपट हो गया था। लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे थे, लेकिन इसके बाद जब भाजपा की सत्ता आई योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने, तब से प्रदेश की तस्वीर बदलने लगी। प्रदेश में विकास की धारा बह रही है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है।

    मंत्री बलदेव सिंह औलख।

    औरंगजेब कर्मों की वजह से काफी पहले हुआ दफन

    औरंगजेब को लेकर चल रही चर्चाओं पर एक सवाल के जवाब में जनपद के प्रभारी, कृषि एवं कृृषि शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि औरंगजेब तो अपने कर्मों की वजह से पहले ही दफन हो चुका है। अब वह सपा सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की आत्मा में बस गया है। इसी कारण विपक्ष के नेता उसका बखान करने लगते हैं।

    पीलीभीत का भी हुआ है विकास

    प्रभारी मंत्री ने कहा, कि पूरे प्रदेश के साथ ही पीलीभीत जनपद का भी काफी विकास हुआ है। जिले की तस्वीर बदल रही है। केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार मिलकर किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है। प्रदेश के साथ ही जिले की कानून व्यवस्था चुस्त हुई है। पीएम मोदी ने 2014 में किसानों की आय दोगुनी करने का बीड़ा उठाया था। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी इसे आगे बढ़ाने का काम किया है।

    सत्ता में आते ही किसानों के एक लाख रुपये के लोन माफ किए

    प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह ने कहा, कि सत्ता में आते ही किसानों के एक लाख रुपये तक के ऋण माफ करने का फैसला कैबिनेट की पहली बैठक में ही ले लिया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं में जिले में लाभान्वित होने वाले कुल कितने लोगों को आठ साल के दौरान लाभ मिला, इसे आंकड़ों के साथ सामने रखा। 

    ये भी पढ़ेंः इश्क, इंतकाम और मर्डर... भाई की मौत का बदला लेने को बहन ने सिर पर बांधा कफन, उजड़ गई कई जिंदगियां

    ये भी पढ़ेंः संत प्रेमानंद की रात्रिकालीन पदयात्रा के रास्ते में बिजली केबल में लगी आग, श्रद्धालुओं में मच गई खलबली; हादसा टला