Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra 2025: अमरोहा कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों का संचालन बंद

    अमरोहा में कांवड़ यात्रा 2025 के चलते दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। हाईवे पर कांवड़ियों का कब्जा है बड़े-बड़े डीजे के साथ शिवभक्त बम बम भोले के नारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। रजबपुर से ब्रजघाट तक केसरिया रंग छाया हुआ है और माहौल भक्तिमय है। पुलिस ने जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है जो सोमवार दोपहर बाद हटेगी।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 03 Aug 2025 10:34 AM (IST)
    Hero Image
    Kanwar Yatra 2025: अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त। जागरण

    जागरण संवाददाता, गजरौला/अमरोहा। Kanwar Yatra 2025 Amroha News: दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है। कोई भी वाहन हाईवे पर नहीं चल रहा है। ऐसी स्थिति में दोनों सड़कों पर कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। बड़े-बड़े डीजे की धमक से वातावरण गूंज रहा। जिन पर शिवभक्त झूम उठे और बम बम भोले के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल सावन मास का चौथा एवं आखिरी सोमवार के लिए शिव भक्तों रेला उमड़ रहा है। शनिवार को सुबह से ही दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ दिख रही है।

    रास्ते भक्तिमय नजर आ रहे

    कांवड़ियों के कंधों पर सजी कांवड़, पैरों में घुंघरू और केसरिया वस्त्र पहले हुए कांवड़ियों से हाईवे का माहौल भगवान शंकर की भक्ति को अद्भुत बना रहा है। मुरादाबाद, रामपुर व मुरादाबाद जिले के अलग-अलग क्षेत्र से शिवभक्तों के जत्थे बड़े-बड़े डीजे के साथ ब्रजघाट पहुंचे। वहां से गंगाजल भरने के बाद शिव भक्ति डीजे के पीछे थिरकते हुए अपने शिवालय की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

    केसरिया रंग में नजर आ रही सड़कें

    कांवड़ यात्रा में युवा, महिला, युवतियों के साथ बच्चे भी शामिल हैं। केसरिया रंग ही नजर आया। रजबपुर से लेकर ब्रजघाट तक का माहौल एकदम भोले की भक्ति में डूबा हुआ था। उधर, पुलिस ने हाईवे पर शुक्रवार की रात से जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू करते हुए वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद है।

    प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू है। जाे, सोमवार की दोपहर के बाद हटेगा। कांवड़ियों की भीड़ काफी है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। 

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देखिए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

    ये भी पढ़ेंः Chambal Water Lavel: चंबल नदी का जलस्तर घटने से राहत, अभी भी टीलों पर 1000 की आबादी