विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Traffic Jam: एक्सप्रेस-वे और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास लगा ट्रैफिक जाम, रेंगते रहे वाहन

By MOHD BilalEdited By: Abhi Malviya
Published: Fri, 03 Feb 2023 09:42 PM (IST)

सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने शुक्रवार सुबह एक ट्रक डीसीएम खराब हो जाने से यातायात का दबाव ...और पढ़ें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा आने वाले मार्ग पर सेक्टर-149 पर एक ट्रक डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा आने वाले मार्ग पर सेक्टर-149 पर एक ट्रक डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नोएडा, जागरण संवाददाता। सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने शुक्रवार सुबह एक ट्रक डीसीएम खराब हो जाने से यातायात का दबाव रहा। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब वाहन को मार्ग से हटवाया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा आने वाले मार्ग पर सेक्टर-149 पर एक ट्रक डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के कारण लगा जाम

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के दौरान दोनों ही जगह सुबह व्यस्त समय में यातायात का दबाव रहा। एक्सप्रेस-वे पर शाम को व्यस्त समय में सेक्टर-168 के पास अंडरपास निर्माण से यातायात का दबाव रहा। सेक्टर-14ए स्थित चिल्ला बार्डर से महामाया फ्लाईओवर की ओर जाने वाले मार्ग, सेक्टर-126 स्थित एचसीएल, सेक्टर-59 स्थित मामूरा यूटर्न व सेक्टर-51 के पास शाम को यातायात का दबाव रहा।

सेक्टर-50 से सेक्टर-61 की ओर जा जाने वाले जाम में फंसे। सेक्टर-105 स्थित सीएनजी पंप के पास गलत तरीके से बसों के खड़ी होने के कारण जाम और हादसे की स्थित बनती है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के पास अनाधिकृत, नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध टोइंग, चालान की कार्यवाही की गई। सेक्टर-126 कोतवाली के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान एसीपी नोएडा रजनीश वर्मा मौजूद रहे। वहीं, सेक्टर-67, सेक्टर-77, सेक्टर-62 माडल टाउन गोलचक्कर पर अनाधिकृत, नो पार्किंग में खड़े, विपरीत दिशा में चलने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार्रवाई के दौरान एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Noida में ट्रैफिक जाम से निपटने की तैयारी, DCP ने कहा- चौराहे पर 100 मीटर के दायरे में नहीं खड़े होने पाए वाहन

यह भी पढ़ें- Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से जूझे लोग, वाहनों की लंबी कतार, जताया आक्रोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।