विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Published: Mon, 10 Mar 2025 02:42 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद में तैनात जीएसटी विभाग ...और पढ़ें

जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। फाइल फोटो
जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। फाइल फोटो

HighLights

  1. जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने की आत्महत्या।
  2. डिप्टी कमिश्नर ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी है जान।
  3. पुलिस को मौके से नहीं मिला है सुसाइड नोट।

जागरण संवाददाता, नोएडा। गाजियाबाद में तैनात जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया गया कि वह कैंसर से पीड़ित थे।

15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित एपेक्स एथेना सोसायटी के ई टावर में  (फ्लैट नंबर 2004) में संजय सिंह रहते थे। संजय ने सोमवार को 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों द्वारा बताया गया है कि मृतक कैंसर से पीड़ित थे। कैंसर की अंतिम स्टेज के कारण वह लंबे समय से तनाव में चल रहे थे। 

गाजियाबाद में तैनात थे संजय सिंह

संजय जीएसटी में डिप्टी कमिश्नर गाजियाबाद थे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में अभी कोई शिकायत और सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें- 'कभी शादी मत करना', मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक के बेटे ने सुसाइड नोट लिखकर खा लिया जहर

बहुत सरल व सौम्य था व्यवहार 

वे दो साल से गाजियाबाद में तैनात थे। वह वहां पर विभागीय सुप्रीम कोर्ट संबंधी कार्य देख रहे थे। एक सप्ताह पहले ही खंड दो का चार्ज मिला था। उनके आत्महत्या करने से विभाग के साथी दुखी हैं। सुधीर का व्यवहार बहुत सरल व सौम्य होना बताया है।

परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे

परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है, जबकि दूसरा बेटा ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढे़ं- महिला की प्रताड़ना से आहत हुआ शख्स, उठाया खौफनाक कदम; सुसाइड नोट से खुलेंगे गहरे राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।