विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कभी शादी मत करना', मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक के बेटे ने सुसाइड नोट लिखकर खा लिया जहर

Published: Sun, 02 Mar 2025 11:11 AM (IST)

मध्य प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ सीट के पूर्व विधायक और बीजेपी के नेता सुरेंद्र वर्मा के बेटे कारोबारी ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक का बेटा अस्पताल में भर्ती (फोटो-जागरण)
मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक का बेटा अस्पताल में भर्ती (फोटो-जागरण)

HighLights

  1. देवास में पूव विधायक के बेटे ने जान देने की कोशिश की है।
  2. पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए।

जागरण न्यूज नेटवर्क, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ सीट के पूर्व विधायक और बीजेपी के नेता सुरेंद्र वर्मा के बेटे कारोबारी प्रमोद ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। स्वजनों ने प्रमोद को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जहरीला पदार्थ खाने से पहले लिखे नोट में प्रमोद ने पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि कभी शादी मत करना...। प्रमोद बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी हैं। उनकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। बच्चे भी हैं। स्वजन का कहना है कि उनका विवाद चल रहा है।

पत्नी ने दर्ज कराई घरेलू हिंसा की रिपोर्ट

पत्नी ने इंदौर के महिला थाने में कुछ दिन पहले उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें प्रमोद और उनके स्वजन को नामजद किया गया था। विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। स्वजन के अनुसार, इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने राजीनामा भी करा दिया।

 बहुत परेशान हो गया था शख्स

इसके बाद भी पत्नी और स्वजन मान नहीं रहे थे और कानूनी कार्रवाई को लेकर लगातार धमका रहे थे। इससे प्रमोद मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुके थे। शनिवार को उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खाने से पहले कई पन्नों का नोट लिखा।

'मैं अच्छा भाई और अच्छा पिता नहीं बन सका'

इसमें लिखा- शादी के बाद से ही पत्नी और ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे हैं। मां मुझे माफ कर देना मैं अच्छा बेटा, भाई व अच्छा पिता नहीं बन पाया। अंत में लिखा- कभी शादी मत करना, यह जरूरी नहीं है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर भर्तियों का फर्जीवाड़ा, सवा दो साल बाद एफआइआर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।