नोएडा में होगा 'द ग्रेट इंडियन डांडिया फेस्टिवल 2023' का आयोजन, Jagran.com है डिजिटल मीडिया पार्टनर
इस डांडिया फेस्टिवल में बॉलीवुड सेलिब्रिटी डीजे राहुल वालिया कई बॉलीवुड कोरियोग्राफर और एंकरों द्वारा लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। यहां पहुंचने वाले लोग विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन और पेय पदार्थों के साथ-साथ शॉपिंग विलेज का भी आनंद ले सकते हैं। द ग्रेट इंडियन डांडिया फेस्टिवल 2023 का आयोजन चार मूर्ति चौक के पास स्थित गौर मॉल में 21 अक्टूबर को होगा।

डिजिटल डेस्क, नोएडा। विभिन्न कार्यक्रम आयोजकों में से एक, फिटनेस फैमिली फन (F3) 21 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक के पास स्थित गौर मॉल 'द ग्रेट इंडियन डांडिया फेस्टिवल 2023' की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जानकारी के मुताबिक, इस डांडिया फेस्टिवल में बॉलीवुड सेलिब्रिटी डीजे राहुल वालिया, कई बॉलीवुड कोरियोग्राफर और एंकरों द्वारा लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। यहां पहुंचने वाले लोग विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन और पेय पदार्थों के साथ-साथ शॉपिंग विलेज का भी आनंद ले सकते हैं।
बता दें कि Jagran.com इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर है। जागरण डॉट कॉम सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और द ग्रेट इंडियन डांडिया फेस्टिवल जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अपना समर्थन देने के लिए जाना जाता है। इस इवेंट के टिकट अब पेटीएम इनसाइडर (Paytm Insider) पर उपलब्ध हैं।
इवेंट से जुड़ी जरूरी जानकारियां-
कार्यक्रम की डेट: 21 अक्टूबर, 2023
समय: शाम 5 बजे से
स्थान: एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड (चार मूर्ति चौक) गौर मॉल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
टिकट: पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध हैं
इवेंट का निःशुल्क पास कैसे जीतें?
यूजर Jagran.com द्वारा आयोजित नवरात्रि उत्सव क्विज में भाग लेकर कार्यक्रम का मुफ्त पास भी जीत सकते हैं। इस क्विज में भाग लेने के लिए आप निम्नलिखित लिंक पर क्ल्कि कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं:
नवरात्रि उत्सव क्विज का लिंक - https://www.jagran.com/navratri-utsav-quiz-2023.html
क्या है Fitness Family Fun (F3)?
Fitness Family Fun (F3) देश का एक टॉप इवेंट ऑर्गेनाइजर है जो छोटे से लेकर बड़े पैमाने के कार्यक्रमों के आयोजन और प्रबंधन में माहिर है। F3 इवेंट प्लानिंग के लिए अपने अभिनव और रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ-साथ अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।
Navratri 2023: जागरण कनेक्ट नवरात्रि उत्सव क्विज में लें भाग, जीतें आकर्षक उपहार
उल्लेखनीय है कि Jagran.com देश की अग्रणी डिजिटल मीडिया कंपनियों में से एक है। ये अपने व्यापक समाचार कवरेज, गहन विश्लेषण और आकर्षक संपादकीय सामग्री के लिए जाना जाता है। Jagran.com सामाजिक जिम्मेदारी के लिए भी प्रतिबद्ध है और विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का सहयोग करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।