विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida: कहीं आप भी तो नहीं ले रहे नकली मेडिसिन, जांच में मिलावटी पाई गई 28 दवाईयों की बिक्री पर लगी रोक; देखें लिस्ट

Published: Thu, 21 Mar 2024 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2024 08:41 PM (IST)

नोएडा में 28 आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने रोक लगा दिया है। इन दवाओं ...और पढ़ें

नोएडा में जांच में मिलावटी पाई गई 28 दवाईयों की बिक्री पर लगी रोक।
नोएडा में जांच में मिलावटी पाई गई 28 दवाईयों की बिक्री पर लगी रोक।

जागरण संवाददाता, नोएडा। लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी 28 आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने प्रतिबंध लगाया गया है। इन दवाओं का नमूना प्रदेश के विभिन्न जिलों लिया गया था। नमूनों की जांच में दवा मिलावटी और नकली मिली है। जिले में बिकने वाली एक आयुर्वेदिक दवाओं में मिलावट मिली है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार केम का कहना है कि आयुर्वेदिक निदेशालय से जांच रिपोर्ट जारी हुई है। गुजरात वलसाड की इमामी लिमिटेड का झंडु लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरिफायर का नमूना सात जुलाई 2023 को लिया गया था।

ये भी पढ़ेंः नोएडा के युवक से करीब 1 करोड़ की ठगी, निवेश कर कमाई का लालच देकर जालसाजों ने हड़पी रकम

इन दवाओं में पाई गई मिलावटी

जांच में पता चला है कि फ्लेवरड सीरप की मिलवट मिली है। इसके अलावा कर्नाटक बंगलुरू की लिव-52 का नमूना 26 अगस्त 2023 को लिया था। शुरुआती जांच में पचा चला है कि लिव-52 में शास्त्रीय औषधि मंडूर भस्म का मिश्रण एवं दारू हरिद्रा का प्रयोज्यांग त्रुटिपूर्ण होने के कारण मिलावट मिली थी। लेकिन पिछले दिनों जो नई रिपोर्ट प्राप्त हुई उसमें दवा का नमूना सही मिला है।

इसी तरह जिले से यूनाइटेड फार्मास्युटिकल आइवर, राजस्थान का वातारिन आयल का नमूना पिछले वर्ष सात जुलाई को लिया गया था। इस दवा का नमूना शुरुआती जांच में मिलावटी बताया गया था, लेकिन जो सूचना मिली है कि दवा मानकोंप्रदेश के आयुर्वेद विभाग के निदेशक पीसी सक्सेना ने मिलावटी और नकलदी उत्पादों को बनाने वाली कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पर खरी है। हालांकि इसका लैटर मिलना बाकी है।

नकली दवा निर्माता कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

 रिपोर्ट आने के बाद इनकी बिक्री पर रोक लगा दी है। इसमें कई नामी बड़ी आयुर्वेद दवा की कंपनियां भी शामिल हैं। इसकी बिक्री पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि इन दवाओं को दुकान से नहीं खरीदें।

18 मिलावटी आयुर्वेद औषधियों की लिस्ट

सैंपल नाम- दवा कंपनी का नाम

  • विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा, डॉ विश्वास आयुर्वेदा इंटरनेशनल अंबाला हरियाणा
  • पेननिल चूर्ण, गोपाल हर्बल्स, फरीदाबाद हरियाणा
  • एज-फिट चूर्ण, गोपाल हर्बल्स, फरीदाबाद हरियाणा
  • अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण, गोपाल हर्बल्स, फरीदाबाद हरियाणा
  • स्लीमेक्स चूर्ण, गोपाल हर्बल्स, फरीदाबाद हरियाणा
  • दर्द मुक्ति चूर्ण, जेडी स्वामी आयुर्वेदा, कठुआ जम्मू और कश्मीर
  • आर्थोनिल चूर्ण, बालाजी हर्बल, लुधियाना पंजाब
  • योगी केयर, योगी केयर हर्बल, मंडी हिमाचल प्रदेश
  • माइकान गोल्ड कैप्सूल, जमना हर्बल रिसर्च मंडी दीप, भोपाल मध्य प्रदेश
  • डाइबियन्ट शुगर केयर टैबलेट, एम्बिक आयुर्वेद इंडिया, मेरठ
  • हाईपावर मूसली कैप्सूल, रिनोविजन एक्सपोर्ट खरसावां, झारखंड
  • डाइबियोग केयर, रिषी अमृत आयुर्वेद फार्मेसी, श्री गंगानगर, राजस्थान
  • झंडु लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरिफायर, इमामी लिमिटेड, वलसाड गुजरात
  • हेल्थ गुड सीरप, हाइटो हर्बल्स, मेरठ
  • हेपलिव डीएस सीरप, अफलाटस फार्मास्युटिकल्स हरियाणा
  • बायना प्लस आयल, अक्षय आयुर्वेद भवन, फर्रुखाबाद
  • न्यू रिविल, एचसीआर फार्मूलेशनस अहमदाबाद गुजरात
  • बोस्टा एम आर टैबलेट, स्टारमड फार्मूलेशन, फरीदाबाद हरियाणा

10 नकली आयुर्वेद औषधियों का विवरण

सैंपल नाम और दवा कंपनी का नाम

  • ज्वाला दाद, ज्वाला आयुर्वेद, अलीगढ़
  • रूमो प्रवाही, धन्वंतरी हर्बल्ला, अमृतसर पंजाब
  • सुन्दरी कल्प सीरप, हरीसन फार्मा, मेरठ
  • त्रयोदशांग गुग्गुल, दिव्य फार्मेसी, हरिद्वार उत्तराखंड
  • वेदान्तक वटी, गगन फार्मास्युटिकल, श्री गंगानगर राजस्थान
  • एसीन्यूट्रा लिक्विड, यूएपी फार्मा, अहमदाबाद गुजरात
  • आंवला चूर्ण, फ्यूजन आयुर्वेदा, मेरठ
  • सुपर सोनिक कैप्सूल, रिनोविजन एक्सपर्ट्स, खरसावां झारखंड
  • बोस्टा 400 टैबलेट, स्टारमड फार्मूलेशन, फरीदाबाद हरियाणा
  • बायना प्लस कैप्सूल, अक्षय आयुर्वेद भवन, फर्रुखाबाद

ये भी पढ़ें- पत्नी गई थी मायके, कमरे में महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला पति; रंगरेलियां मना रहे थे दोनों

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।