विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी लगाकर दी जान

Published: Mon, 29 Dec 2025 12:41 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड ने घरेलू कलह में अपनी पत्नी की हत्या कर दी ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली।

ग्रेटर नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में गार्ड ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की।

  2. घरेलू कलह के चलते हुआ यह दुखद घटनाक्रम।

  3. पुलिस ने पति-पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पति ने घरेलू क्लेश में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार देर रात की है।

मृतकों की पहचान सकरौली एटा निवासी 35 वर्षीय अनिल व उसकी पत्नी 32 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है। दोनों पिछले एक महीने से बिसरख कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती कुंज में किराए के मकान में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें- नोएडा के डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर से मिला युवती का शव, पॉलीथीन में हाथ-पैर बंधी लाश मिलने से इलाके में सनसनी

पुलिस के अनुसार, अनिल सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य एवं उसकी पत्नी अनीता साफ-सफाई का काम करती थी।