Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarnagar News : UP में योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज किया कायम, बोले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 05:39 PM (IST)

    Muzaffarnagar News हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट थी। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज कायम किया है। वह शुकतीर्थ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि योगी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने और विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है।

    Hero Image
    मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ स्थित श्रीशुकदेव आश्रम में सभा को संबोधित करते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण, मोरना (मुजफ्फरनगर) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यूपी में वर्ष 2017 से पहले रात तो दूर दिन के दोपहर दो बजे भी रास्तों से निकलना मुश्किल था, दिन दहाड़े लूटपाट की घटना हो जाती थीं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती से प्रदेश में कानून का राज कायम कर दिया है। उनका ऐसा महान व्यक्तित्च है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नायब सिंह सैनी सोमवार को तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्रीशुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की 21 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह खुद यूपी के गांवों में घूमे हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की हालत खराब थी। योगी जी ने संकल्प लिया है कि हम प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे और प्रदेश को विकास की गति में आगे बढ़ाएंगे।

    उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कड़े कदम उठाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। मैं उनका दिल से आभार प्रकट करता हूं। मुझे बेहद खुशी है कि प्रदेश में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है।

    जब से नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्तित्व ने देश की बागडोर संभाली है। मजबूती से हमारा देश आगे बढ़ रहा है और प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। मोदी जी ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उस संकल्प में देश के 140 करोड़ लोगों की भूमिका है। हर व्यक्ति का योगदान है और हम सब मिलकर उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का काम करें और उनकों मजबूत करने का काम करें।

    यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar : हरियाणा के CM ने स्वामी कल्याण देव को किया नमन, कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार को सराहा

    शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लें। एक ऐसा भारत बनाने का संकल्प लें, जहां शिक्षा, समानता और सद्भाव हो और एक ऐसा भारत जहां हर व्यक्ति समानता और गरिमा के साथ अपना जीवन जी सके। यूपी में योगी सरकार ने जो व्यवस्था कावंड़ यात्रा में शिव भक्त भाइयों के लिए की है उसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया।

    comedy show banner
    comedy show banner