विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के द‍िन से ही पत्‍नी से दूर भागता रहा युवक, मह‍िला ने कहा-पत‍ि शारीरिक संबंध बनाने के लायक नहीं

By Narendra KumarEdited By:
Published: Wed, 04 Aug 2021 11:18 AM (IST)

शादी के बाद पत‍ि के साथ सपने सजाने का ख्‍वाब बुनने वाली एक व‍िवाह‍िता का द‍िल टूट गया। शादी के ...और पढ़ें

एसएसपी ने कोतवाली थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
एसएसपी ने कोतवाली थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी शारीरिक रूप से अक्षम लड़के के साथ धोखे से करा दी गई। ससुर आए दिन उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करता था। शादी के सालभर बाद जब पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो युवती ने परिवार को जानकारी दी, इसके बाद परिवार के लोग युवती को अपने साथ ले गए। वहीं जाते समय ससुर ने धमकी दी कि अगर इस मामले की शिकायत की तो बुरा अंजाम होगा। पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने कोतवाली थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को बताया कि उसकी शादी मार्च 2018 में सिविल लाइंस के चंद्रनगर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी होने के पहले दिन से ही पति उससे दूर-दूर रहने लगा था। जब भी पत्नी अपने पति को बुलाती तो वह मारपीट करने लगता था। युवती को बाद में पता चला कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। युवती ने बताया कि ससुराल के लोगों ने इस बात को छिपाकर रिश्ता करा दिया था। इस दौरान घर में कई बार ससुर ने अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने आखिर में परेशान होकर परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद बीते 30 जून को पीड़िता के पिता अपने साथ घर ले आए। ससुराल वालों की धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी पवन कुमार ने कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : जम्मू से वाराणसी तक तेज रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, लगाए जा रहे आधुन‍िक उपकरण

Gagan Murder Case : प्रेमी से शादी में बाधक बनने पर साैतेली बहन ने सुपारी देकर कराई भाई की हत्या, दो गिरफ्तार

Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में तीसरी लहर की दस्‍तक, दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Azam Khan : सांसद आजम खां और अब्दुल्ला के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में चार्जशीट पर बहस आज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।