विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Azam Khan : सांसद आजम खां और अब्दुल्ला के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में चार्जशीट पर बहस आज

By Narendra KumarEdited By:
Published: Wed, 04 Aug 2021 07:55 AM (IST)

अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में सांसद आजम खां और अब्दुल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ...और पढ़ें

अदालत में आपत्ति पर अब बहस होनी है।
अदालत में आपत्ति पर अब बहस होनी है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रामपुर  सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में पुलिस की चार्जशीट पर आज बहस होगी। सांसद ने अपने अधिवक्ता की ओर से पुलिस की चार्जशीट पर आपत्ति दाखिल की थी, जिसमें कहा था कि उन पर आरोप नहीं बनते हैं। पुलिस ने गलत आरोप निर्धारित कर दिए हैं। आरोप खारिज किए जाने योग्य हैं। अदालत में इस आपत्ति पर अब बहस होनी है।

गौरतलब है कि अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में सांसद आजम खां और अब्दुल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मुकदमे में आजम खां पत्नी शहर विधायक डाॅ. तजीन फात्मा को भी नामजद दिया गया। इसी तरह पासपोर्ट और पैनकार्ड में भी दो जन्मतिथि दर्शाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ये मुकदमे भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक आकाश सक्सेना की ओर से कराए गए थे। उधर, सांसद आजम खां के खिलाफ आलियागंज के किसानोंं की जमीनें कब्जाने, फांसीघर की जमीन कब्जाने, मदरसा आलिया से किताबें चोरी, आचार संहिता आदि मामलों में मंगलवार को सुनवाई होनी थी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राम औतार सिंह सैनी ने बताया कि इनमें आलियागंज के मामलों में भी बुधवार को सुनवाई होगी, जबकि अन्य मामलों में 25 अगस्त को सुनवाई होगी।

ज‍िले के नोडल अधिकारी आज आएंगे : शासन से नामित जिले के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू बुधवार को यहां दो दिनी दौरे पर आ रहे हैं। पहले दिन वह विकास भवन सभागार में शाम चार बजे जिला योजना, सांसद निधि, त्रिस्तरीय पंचायत निधि एवं विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे। पांच अगस्त को सुबह नौ बजे नगर के उचित दर विक्रेता राम किशन और रूमा शहाब की दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निश्शुल्क खाद्यान्न एवं बैग वितरण करेंगे।

जेल का निरीक्षण : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुशवाहा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिला कारागार में बनी अल्प व्यस्क बैरक एवं महिला बैरक का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से बात की गई। दो महिला बंदियों द्वारा अधिवक्ता के संबंध में समस्या का होना बताया गया, जिसके संबंध में सचिव ने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।