एक तेंदुए से दस गांव के लोगों में दहशत
संवाद सूत्र, डिलारी : खादर क्षेत्र के करीब दस गांवों में तेंदुआ घूम रहा है। इससे ग्रामीणों म
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Nov 2017 02:05 AM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 02:05 AM (IST)
संवाद सूत्र, डिलारी : खादर क्षेत्र के करीब दस गांवों में तेंदुआ घूम रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार को गांव सुल्तानपुर खद्दर के जंगल में तेंदुए ने कुत्ते को शिकार बनाया।
गांव के किसान महीपाल व संजू बुधवार को खेत पर काम कर रहे थे। उन्होंने देखा कि तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाकर खेत में ले गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोगों ने तेंदुए को आबादी के पास घूमते देखा है।
सर्तकता बरतते हुए ग्रामीण खेतों पर समूह बनाकर जा रहे हैं और रात को टोलियां बनाकर गांव में पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल वन अधिकारियों से पिंजरा लगाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें