Move to Jagran APP

Moradabad Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, इन राश‍ि के लोगों को म‍िलेगा जीवनसाथी का सहयोग

Today Horoscope 05 february 2021 Moradabad आज के राश‍िफल के अनुसार सिंह राश‍ि के लोग आज जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्य करेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 08:57 AM (IST)
Moradabad Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, इन राश‍ि के लोगों को म‍िलेगा जीवनसाथी का सहयोग
मेष-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 05 february 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है। इससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। कोहरा, बादल के साथ कुछ जगहों पर हल्‍की बारिश हो सकती है। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। कोरोना संक्रमण में उतार-चढाव जारी रहेगा। कागज की बनी वस्तु के बाजार भाव में तेजी रहेगी। शेयर बाजार कमजोर रहेगा। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि एवं नुकसान की संभावना है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर..

loksabha election banner

मेष-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे।

वृष -आज का दिन विद्यार्थि वर्ग के ल‍िए विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेगा।

मिथुन-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कर्क-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से सम्बध मधुुर रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका का मिलन होने की सम्भावना है।

सिंह-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे सकारात्मक रहेंंं।

कन्या-आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

तुला-आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है।

वृश्चिक-आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। मकान या प्लाट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। नुकसान हो सकता है।

धनु- आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है।

मकर-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कुम्भ-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन-आज आपका दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें।

पंचांग

05 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार

माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय-06:50

सूर्यास्त -17:30

नक्षत्र - विशाखा

योग - वृद्धि

करण- कौलव

चन्द्रमा राशि -तुला

अग्निवास-पाताल

सूर्य नक्षत्र-श्रवण

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-शिशिर

राहू काल - 11:13से 12:35अपराहन

दिगसूल -पश्चिम दिशा

अभिजीत मुहूर्त -12:11से 12:59 अपराहन तक

अमृत योग -10:07से 31:06 घटी पल तक

सर्वार्थसिद्धि योग -18:28से 31:06 घटी पल 

यह भी पढ़ें  

मुरादाबाद में एक हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की होगी भर्ती, देखें योग्‍यता और आयु सीमा

एक ही घर में की थी दो बेट‍ियों की शादी, पत‍ियों के तीन तलाक देने पर फूट-फूटकर रोया पिता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.