Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maha Shivratri 2025: शिवमय शहर...पैरों में घुंघरू, कंधे पर कांवड़ और डीजे पर झूमते हुए गुजरे कांवड़िए; PHOTOS

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 01:25 PM (IST)

    महाशिवरात्रि 2025 का पर्व 26 फरवरी यानि बुधवार को मनाया जा रहा है। मुरादाबाद में शिवभक्तों का अनोखा जुलूस पैरों में घुंघरू कंधों पर कांवड़ और डीजे की धुन पर थिरकते हुए निकले कांवड़िए। भक्तिमय माहौल में डूबा कांठ रोड जगह-जगह स्वागत शिविरों में कांवड़ियों की सेवा। हरिद्वार से कांवड़ लाकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे भक्त। कांवड़ लिए ये शिवभक्त सभी को आकर्षित कर रहे हैं।

    Hero Image
    महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को नाचते और झूमते हुए जाते कांवड़िये। जागरण।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Maha Shivratri 2025: पैरों में घुंघरू, कंधे पर भोले की कांवड़ और डीजे पर भक्ति गीतों पर झूमते, नाचते जाते कांवड़िए। आगे-आगे डीजे और पीछे से कांवड़ियों के बेड़े भोले के गीताें पर मस्त मुस्कान के साथ बढ़ रहे थे। महिलाएं भी कांवड़ लेकर आ रही है। वह भी तेज कदमों से चल रही थीं। किशोरों के कंधे पर भी कांवड़ थी। उनकी कांवड़ थोड़ी छोटी बेशक थी। लेकिन, उत्साह व उल्लास भरा हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांठ रोड कांवड़ियों से शिवमय हो गया। एक के पीछे एक बेड़ा आता नजर आया। सभी कावंड़ियों के पैरों में घुंघरू बंधे थे। छन-छन की आवाज सुनकर राहगीरों का ध्यान पैरों की और गया तो उनमें भी भक्ति भाव बढ़ गया।

    नाचते हुए चल रहे शिवभक्त।

    बिलारी, भगतपुर टांडा, रामपुर, मिलक समेत कई क्षेत्रों के कावंड़िए गुजरे। कावंड़ियों के स्वागत में जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। शिविर में बिस्तर भी बिछाए गए हैं। जिससे कावंड़ियों को थकान हो तो वह आराम कर सकें।

    अद्भुत कांवड़ के दर्शन

    कांवड़ियों के कंधे पर अद्भुत कांवड़ थी। कंधे पर भोले की मूर्ति रखकर कांवड़ियां गुजरा तो सभी की नजरें बरबस ही घूम गईं। रामपुर के इस कांवड़िए को शिविर में भी राेककर सेवा की गई। पैरों की मालिश की और पानी, जूस और भोजन भी कराया।

    कंधे पर शिव की मूर्ति लेकर गुजरते कांवड़िये।

    कंधे पर भोले को साथ लेकर चल रहे कांवड़िये

    बिलारी के बेड़े रथ के रूप में कावंड़ को खींचकर ले जा रहे थे। कलश वाली कांवड़ भी कंधों पर लेकर भोले चल रहे थे। कोई 51 किग्रा तो कोई 75 किग्रा की कलश कांवड़ हरिद्वार से ला रहा है। डोली के रूप में भी कांवड़ दिखी। जिसको आगे और पीछे दो कावंड़िए कंधे पर रखकर चल रहे हैं। खड़ेश्वर व बैंकुठी कांवड़ के साथ भोले के भक्त आ रहे हैं। यह कांवड़िए अपने-अपने गांव और मुहल्लों में कांवड़ ले जाकर महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

    शिव की कांवड़ के साथ कांवड़िये।

    हरिद्वार मुरादाबाद से 165 किमी है। जबकि यह मुरादाबाद से भी आगे जा रहे हैं। रामपुर के रोहताश ने बताया कि वह चार दिन पहले चले थे। बीच में एक जगह विश्राम लेंगे और कल रामपुर पहुंच जाएंगे।

    कांवड़ लेकर चलता नन्हा शिवभक्त।

    बिलारी के अभिषेक का कहना था कि सोमवार की देर रात तक गांव पहुंच जाएंगे और मंदिर में ही विश्राम करेंगे। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के बाद ही घर को प्रस्थान करेंगे।

    भंडारे व शिविरों में स्वागत ।

    ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: कैसे लगे पढ़ाई में मन ? एक विद्यार्थी के सवाल का संत प्रेमानंद ने दिया सरल जवाब

    ये भी पढ़ेंः Maha Shivratri 2025: आज से शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, ताजमहल देखने आ रहे हैं तो देखिए क्या है ट्रैफिक प्लान ?

    भंडारों में सेवा कर रहे लोग

    शहर में कई जगह भंडारे हो रहे हैं। कांठ रोड अगवानपुर फ्लाई ओवर, विवेकानंद अस्पताल, पीवीआर, ग्रांड विलेज होटल के सामने, अकबर किले के सामने, पीएसी समेत शहर में कई जगह भंडारे लगाए हैं। जिसमें फल, लजीज व्यंजन के अलावा खाद्य पदार्थ भी शामिल हैं। रास्ते में सुपाच्य और हल्का भोजन ही ले रहे हैं। पानी ज्यादा पीते हुए चल रहे हैं।