विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maha Shivratri 2025: आज से शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, ताजमहल देखने आ रहे हैं तो देखिए क्या है ट्रैफिक प्लान ?

Published: Tue, 25 Feb 2025 09:33 AM (IST)

Maha Shivratri 2025 शिवरात्रि के अवसर पर आगरा में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में मंगलवार रात ...और पढ़ें

Maha Shivratri 2025: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
Maha Shivratri 2025: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. एनएच-19 पर यातायात रहेगा यथावत
  2. इनर रिंग रोड होकर निकलेंगे वाहन
  3. प्रवेश हुए वाहन तो चौकी के दारोगा और यातायात कर्मी होंगे जिम्मेदार

जागरण संवाददाता, आगरा। शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के पूर्वानुमान को लेकर पुलिस ने यातायात मार्गों में परिवर्तन किया है। मंगलवार से बुधवार रात तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। शहर के अंदर भारी वाहनों के मिलने पर संबंधित पुलिस चौकी के दारोगा और यातायात पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रमुख मंदिरों के मार्गों पर बेरिकेडिंग लगाकर यातायात को धीमी गति से चलाया जाएगा। श्रद्धालुओं के सड़क पार करने के दौरान पुलिस यातायात को रोकेगी।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मंदिरों के आसपास तैनात किया जाएगा। शिव मंदिरों को जाने वाले सड़क मार्गों पर यातायात को अत्यधिक धीमी गति से चलाया जायेगा। यातायात निरीक्षकों के द्वारा चिन्हित स्थानों पर अधिकाधिक संख्या में जिग-जैग बैरियर लगाए जाएंगे। भीड के सड़क क्रास करते समय वाहनों को पूर्ण रूप से रोका जाएगा। प्रमुख शिव मंदिरों पर बुधवार सुबह तीन बजे से देर रात तक पुलिस तैनात रहेगी।

यह होगा मार्ग परिवर्तन

  1. ग्वालियर की ओर से आगरा आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से दिगनेर मार्ग होते हुए तोरा चौकी के रास्ते इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
  2. फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जाएंगे।
  3. फतेहाबाद, शमशाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की तरफ और जयपुर व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन पथौली होकर जाएंगे।
  4. एनएच-19 से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर आदि वॉटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, पत्थर घोड़ा, चौकी तोरा, थाना बमरौली कटारा, चौकी बिन्दुकटरा, एकता चौकी और बोदला की ओर से शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

यह होगी बाहरी यातायात व्यवस्था

  • मथुरा और फिरोजाबाद की ओर से आने-जाने वाले वाहन एनएच-19 होते हुए पूर्ववत जा सकेंगे।
  • फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की ओर जाने वाले सभी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
  • अलीगढ़ की ओर से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली से मुड़ी चौराहा होते हुए एत्मादपुर पर एनएच-19 से जाएंगे।
  • मुड़ी चौराहे से टेढी बगिया, रामबाग चौराहा आने वाले भारी वाहन एत्मादपुर व खंदौली होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर व जयपुर से अलीगढ़ की ओर जाने वाले सभी वाहन दक्षिणी बाई पास से रोहता चौराहा, दिगनेर मार्ग होते हुए तोरा चौकी के रास्ते इनर रिंग रोड होकर कुबेरपुर व यमुना एक्सप्रेस-वे जाएंगे।
  • फतेहाबाद रोड व शमशाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन रिंग रोड से जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: कैसे लगे पढ़ाई में मन ? एक विद्यार्थी के सवाल का संत प्रेमानंद ने दिया सरल जवाब

ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती फिर लिव इन... शादी का बनाया दबाव तो प्रेमी ने दी खाैफनाक मौत, मुंबई की युवती हत्याकांड का खुलासा

डीसीपी ने दी जानकारी

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर आगरा के शिव मंदिरों पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में नो एंट्री लागू की गई है। सभी तरह के पास और अनुमतियों को निरस्त किया गया है। नो एंट्री और मार्ग परिवर्तन मंगलवार रात 11 बजे से बुधवार रात 11 बजे तक लागू रहेगा। किसी भी व्यवस्था के बिगड़ने पर संबंधित चौकी के दारोगा,आरक्षी और यातातयात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।