Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalki Mahotsav 2021 : सम्‍भल में संकट मोचन महायज्ञ के साथ पांच दिवसीय कल्कि महोत्सव का शुभारंभ

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Tue, 09 Nov 2021 03:56 PM (IST)

    Kalki Mahotsav 2021 कल्कि पीठाधीश्‍वर और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री समेत अन्य साधु-संतों व क्षेत्र के भक्तों ने यज्ञ में आहुति देकर सुख शांति के लिए ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुबह के समय महायज्ञ का किया गया आयोजन।

    मुरादादाबाद, जागरण संवाददाता। Kalki Mahotsav 2021 : सम्‍भल में पांच दिवसीय कल्कि महोत्सव का मंगलवार को संकट मोचन महायज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। सुबह के सत्र में कल्कि पीठाधीश्‍वर और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री, साधु-संतों और क्षेत्र के भक्तों ने यज्ञ में आहुति देकर सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा संकट मोचन व हनुमान चालीसा का पाठ किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री कल्कि महोत्सव 2021 के प्रथम दिन श्री कल्कि धाम परिसर में सुबह 108 कुंडीय संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम व मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व महामंडलेश्वर कंप्‍यूटर बाबा ने वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि प्रज्‍ज्‍वल‍ित कर यज्ञ में आहुतियां दीं। इसके साथ ही संकट मोचन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस महायज्ञ का अनुष्ठान आचार्य केशवदेव महाराज के द्वारा कराया गया। इस दौरान क्षेत्र के भक्तों ने भी आहुति देकर सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सुधीर चाहल, सुधीर त्यागी, प्रवीण गोपाल, प्रभा चाहल, लवकुश शर्मा, गौरव दीक्षित, हेमन्त सिंह परिहार, संजीव गुप्ता, नितिन त्यागी, सत्यानन्द, नरेंद्र शर्मा, राजपाल त्यागी, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    कल्कि महोत्सव की सफलता के ल‍िए प्रार्थना : सम्‍भल के चन्‍दौसी में नगर के सीता रोड स्थित रामबाग स्थित नव दुर्गा मंदिर में श्री मिथिलेश कुमारी कृष्णम समिति के पदाधिकारी पहुंचे। सभी ने मंदिर में देवी की पूजा अर्चना की। मां के नौ रूपों से कल्कि महोत्सव की सफलता की प्रार्थना की गई। गणेश ईशू प्रखर ने मां वैष्णो देवी के नौ रूपों से आराधना करते हुए कल्कि महोत्सव की सफलता के ल‍िए प्रार्थना की। बताया कि कल्कि धाम में नौ नवंबर से 13 नवंबर तक की कल्कि महोत्सव का आयोजन होना है। इस दौरान शताक्षी प्रियंका, मोनू कुमार ,दक्ष, गौरव यादव ,नीलम रस्तोगी आदि लोग शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें :-

    शर्मनाक, छठ पूजा स्‍पेशल ट्रेन में दो टीटीई ने डीयू की छात्रा से की छेड़खानी, मोबाइल नंबर ल‍िख फेंकी पर्ची

    Indian Railways : रेलवे कर्मचारियों का होगा पेपरलेस इलाज, अस्‍पताल में नहीं लगानी होगी लाइन