Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश से आतंक को खत्म करने के लिए तब्लीगी जमात पर लगाया जाए प्रतिबंध : डाॅ. प्रवीण तोगड़िया

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Thu, 16 Dec 2021 07:23 AM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक ने कहा क‍ि किसानों के ल‍िए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून लागू किया जाए। किसानाें को डकैती से बचाना है। देश के किसान को उसकी फसल के हिसाब से मूल्य मिलेगा तो वह खुशहाल होगा। देश तरक्की करेगा।

    Hero Image
    कार्यकर्ताओं से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सीधा संवाद।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया लाजपतनगर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में 75 हजार लड़ाकू हैं। इनका केंद्र सहारनपुर देवबंद है। आने वाले समय में यह स्थान आतंकियों का केंद्र बंद सकता है। केंद्र सरकार इस पर प्रतिबंध लगाए। सऊदी अरब में मक्का मदीना आस्था का केंद्र है। उन्होंने तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो भारत आतंकवाद से पीड़ित है। वह तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने में देर क्यों कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह बातें उन्होंने लाजपतनगर स्थित रामलीला मैदान में हुए संवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या दर दो पर आ गई है। हिंदुओं की जनसंख्या 50 साल के बाद 140 करोड़ रहेगी। हिंदू का मृत्युदर पौने दो है। अब हिंदू घटने लगेगा। आने वाले समय में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा। केंद्र सरकार दो से ज्यादा बच्चों पर प्रतिबंध कानून जल्द लाए। कम दाम में किसानों से फसल खरीदी जाती है। किसानों के ल‍िए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून लागू किया जाए। किसानाें को डकैती से बचाना है। देश के किसान को उसकी फसल के हिसाब से मूल्य मिलेगा तो वह खुशहाल होगा। देश तरक्की करेगा। इसके लिए सरकार को पूरा जोर लगाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काशी में भव्य मंदिर का जीर्णोद्धार तो हो गया लेकिन, वहां मस्जिद अभी बाकी है। इसे भी वहां से हटाना जरूरी है। मस्जिद ही मूल विवाद की जड़ है। कानून बनाकर वहां से मस्जिद को भी हटाया जाना चाहिए। संचालन अमित अग्रवाल, श्याम कृष्ण रस्तोगी ने किया। इसमें राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रांतीय संरक्षक मंच की शकुंतला शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष कामेश मिश्रा, क्षेत्र मंत्री मनोज व्यास, संगठन मंत्री इश्वरी प्रसाद, प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष वीरपाल, प्रांत मंत्री रोहन सक्सेना, गौरव राघव आदि रहे।

    यह भी पढ़ें :-

    बैंक उपभोक्‍ता दें ध्‍यान, आज और कल बंद रहेंगे ये बैंक, न‍िजीकरण के व‍िरोध में कर्मचारी करेंगे हड़ताल

    इन पांच राश‍ियों के लोगों की आज चमक सकती है क‍िस्‍मत, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल